धोनी ने बाथरूम में उठाया किशोर कुमार के इस गाने का लुत्फ, पार्थिव-पीयूष भी थे साथ-VIDEO

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को आखिरी बार टीम के लिए आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 के सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलते हुए देखा गया था. इस मुकाबले में उन्होंने उम्दा अर्द्धशतक भी लगाया, हालांकि फिर भी टीम इंडिया को जीत नसीब नहीं हुई.

धोनी, पार्थिव पटेल और पीयूष चावला इशान खान का गाना सुनते हुए (Photo Credits: Twitter/@msdfansofficial)

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) को आखिरी बार टीम के लिए आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 के सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलते हुए देखा गया था. इस मुकाबले में उन्होंने उम्दा अर्द्धशतक भी लगाया, हालांकि फिर भी टीम इंडिया को जीत नसीब नहीं हुई. वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के बाद से वह मैदान में टीम के लिए दोबारा नहीं उतरे, लेकिन इस दौरान वह हमेशा ही सुर्खियों में बनें रहे. धोनी का अक्सर कोई वीडियो या फोटो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल होता रहता है. इस कड़ी में उनका एक और वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है, जिसमें वो और कुछ पूर्व भारतीय खिलाड़ी टॉयलेट में बैठकर गाना सुन रहे हैं.

दरसल वायरल वीडियो में महेंद्र सिंह धोनी, पार्थिव पटेल (Parthiv Patel) पीयूष चावला (Piyush Chawla) और कुछ अन्य लोग एक साथ टॉयलेट में बैठकर सिंगर इशान खान (Ishan khan) का गाना सुन रहे हैं. इस दौरान इशान खान ने किशोर कुमार (Kishore Kumar) द्बारा चर्चित बॉलीवुड सॉन्ग 'मेरे महबूब कयामत होगी आज रुसवा देरी गलियों से मोहब्बत होगी' लोगों को सुनाया.

यह भी पढ़ें- Video: धोनी ने बनाई पानीपुरी, जानें कौन थे वो खुशकिस्मत जिसने वो खाई

बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल (IPL) के 13वें सीजन में एक बार फिर चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) की अगुवाई करते हुए नजर आएंगे. आईपीएल 2020 का आगाज 29 मार्च से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में हो रहा है. आईपीएल के 13वें सीजन का ओपनिंग मैच रोहित शर्मा की मुंबई इंडियंस और महेंद्र सिंह की धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा.

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 40 रनों से रौंदा, जोफ्रा आर्चर ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 33वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 160 रनों का टारगेट, रवींद्र जड़ेजा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड