IPL 2019: टशन भरे मैच में हार्दिक पंड्या और हार्डस विल्जोएन के बीच आखें हुई चार, देखें वीडियो
इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 24वें मुकाबले में बुधवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने किंग्स इलेवन पंजाब (Kings XI Punjab) को तीन विकेट से हराते हुए इस सीजन की अपनी चौथी सफलता हासिल कर ली है.
IPL 2019: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 24वें मुकाबले में बुधवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने किंग्स इलेवन पंजाब (Kings XI Punjab) को तीन विकेट से हराते हुए इस सीजन की अपनी चौथी सफलता हासिल कर ली है. मेजबान टीम के लिए कप्तान कैरोन पोलार्ड (Kieron Pollard) ने 31 गेदों में 10 छक्के और तीन चौके की मदद से 83 रनों की धुआंधार पारी खेली.
बता दें कि इसी बीच वानखेड़े स्टेडियम में कल मुंबई की बल्लेबाजी के दौरान जब मैदान में मेजबान टीम के धाकड़ ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) और कैरोन पोलार्ड बल्लेबाजी कर रहे थे, उसी दौरान पारी के 12वें ओवर की समाप्ति के बाद हार्दिक पंड्या और मेहमान टीम के तेज गेंदबाज हार्डस विल्जोएन (Hardus Viljoen) के बीच टशन देखने को मिला. जी हां दोनों खिलाड़ी बीच में एक दुसरे को घूरते नजर आए, लेकिन बात बिगड़े इससे पहले ही विल्जोएन मुस्कुराते हुए आगे बढ़ गए.
https://twitter.com/aadilshaikh862/status/1116034705818828806
बता दें कि कल के मैच में किंग्स इलेवन पंजाब ने सलामी बल्लेबाज केएल राहुल (K. L. Rahul) के 100 रनों की नाबाद शानदार शतकीय पारी के बदौलत मेजबान टीम के सामने निर्धारित ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 197 रन का लक्ष्य रखा था. रन का पीछा करने उतरी मैदान में मुंबई की टीम कप्तान कैरोन पोलार्ड के शानदार अर्धशतकीय पारी के बदौलत मैच को अपने नाम कर लिया.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 11, 2019 08:54 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

