वसीम अकरम की होली वाली पिक पर उनकी पत्नी शनीरा ने किया मजाकिया कमेंट, पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर ने दिया ये जवाब
पाकिस्तान के दिग्गज तेज गेंदबाज वसीम अकरम की 1987 में भारत दौरे पर खेली गई होली की एक पुरानी फोटो वायरल हो रही है. उनके इस फोटो पर अब अकरम की पत्नी शनीरा ने मजाकिया कमेंट किए हैं. शनीरा ने ट्विटर पर उस फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा, "आज जब ट्विटर ओपन की तो सबसे पहली चीज यह देखने को मिला कि मेरे पति अंडरवेयर में हैं. क्या यह नॉर्मल है?"
पाकिस्तान (Pakistan) के दिग्गज तेज गेंदबाज वसीम अकरम (Wasim Akram) की 1987 में भारत (India) दौरे पर खेली गई होली (Holi) की एक पुरानी फोटो वायरल (Photo Viral) हो रही है. उनके इस फोटो पर अब अकरम की पत्नी शनीरा (Shaniera) ने मजाकिया कमेंट किए हैं. शनीरा ने ट्विटर (Twitter) पर उस फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा, "आज जब ट्विटर ओपन की तो सबसे पहली चीज यह देखने को मिला कि मेरे पति अंडरवेयर (Underwear) में हैं. क्या यह नॉर्मल है?" यह भी पढ़ें- Steve Smith ने दोबारा ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी करने में दिखाई दिलचस्पी, कही ये बात.
अकरम ने शनीरा की ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा, "यह एक आम बीवी है और आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि यह शॉर्ट है, जोकि उस समय थी."
It’s a new normal biwi and for your kind information they are shorts 🩳 they were it then 😜 https://t.co/jeDlLyf2JJ
— Wasim Akram (@wasimakramlive) March 30, 2021
इस फोटो को टीवी प्रेजेंटर गौतम भिमानी ने ट्विटर पर वह तस्वीर साझा की है. उन्होंने लिखा, " मेरी पसंदीदा क्रिकेटिंग होली! भारतीय और पाकिस्तानी टीम ने पूल में होली खेली."
Happy Holi . What a day that was 87 tour of india. https://t.co/IV8QsP0Yko
— Wasim Akram (@wasimakramlive) March 28, 2021
तस्वीर में भिमानी के साथ अकरम भी नजर आ रहे हैं. अकरम ने भिमानी के ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा, " हैपी होली. वह भी क्या दिन थे. यह 1987 के भारत दौरे की तस्वीर है."
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 30, 2021 07:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

