क्रिकेट

वनडे मैचों में फिक्स जगह न मिलने पर के एल राहुल ने दिया बड़ा बयान

सलामी बल्लेबाज के एल राहुल के लिये यह ‘निराशाजनक’ है कि 2016 में पदार्पण करने के बाद से लेकर अब तक वह केवल 13 वनडे ही खेल पाये हैं लेकिन उन्होंने स्वीकार किया टीम में एक एक स्थान के लिये कड़ी प्रतिस्पर्धा है और ऐसे में वह खीझकर चुपचाप बैठे नहीं रह सकते हैं.

वनडे मैचों में फिक्स जगह न मिलने पर के एल राहुल ने दिया बड़ा बयान
के एल राहुल (Photo Credit: PTI)

दुबई: सलामी बल्लेबाज के एल राहुल के लिये यह ‘निराशाजनक’ है कि 2016 में पदार्पण करने के बाद से लेकर अब तक वह केवल 13 वनडे ही खेल पाये हैं लेकिन उन्होंने स्वीकार किया टीम में एक एक स्थान के लिये कड़ी प्रतिस्पर्धा है और ऐसे में वह खीझकर चुपचाप बैठे नहीं रह सकते हैं. राहुल ने एशिया कप में अफगानिस्तान के खिलाफ टाई छूटे मैच के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं जानता हूं कि मुझे अपने खेल पर काम करना है. जैसी भी स्थिति हो मुझे उसका सर्वश्रेष्ठ उपयोग करना है. कई बार यह निराशाजनक होता है लेकिन जिस तरह की प्रतिस्पर्धा है उसमें किसी का भी स्थान पक्का नहीं है.’’

उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए आपको अपनी बारी का इंतजार करना होता है. आपको धैर्य बनाये रखकर कड़ी मेहनत करनी होती है. जब मैं खेल नहीं रहा होता हूं तो मैं चुपचाप बैठकर खीझ सकता हूं कि मैं क्यों नहीं खेल रहा हूं, लेकिन मैं उस समय का उपयोग अपनी फिटनेस और खेल सुधारने में करता हूं.’’ राहुल का वनडे करियर भले ही 13 मैच का हो लेकिन वह बल्लेबाजी क्रम में चार भिन्न स्थानों पर बल्लेबाजी कर चुके हैं. इनमें से सात बार वह पारी का आगाज करने के लिये उतरे. राहुल ने कहा कि शीर्ष क्रम में बल्लेबाजी करने में वह सहज महसूस करते हैं. उन्होंने कहा, ‘‘बल्लेबाजी क्रम में विभिन्न स्थानों पर खेलना चुनौतीपूर्ण है. मैं जूनियर क्रिकेट से ही शीर्ष क्रम में खेलता रहा हूं और यह मेरे लिये सबसे सहज स्थान है.’’

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 26, 2018 01:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).