ऐसा खिलाड़ी बनना चाहता हूं जो गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में हो बेहतर: दीपक चहर

राष्ट्रीय टीम में जगह पक्की करने की कोशिश में लगे हरफनमौला खिलाड़ी दीपक चहर ने कहा है कि वह एक ऐसे खिलाड़ी बनना चाहते हैं जो नई गेंद से गेंदबाजी करने के साथ ही बल्ले से भी अच्छा योगदान दे सके.

दीपक चहर (Photo Credit: PTI)

चेन्नई: राष्ट्रीय टीम में जगह पक्की करने की कोशिश में लगे हरफनमौला खिलाड़ी दीपक चहर ने कहा है कि वह एक ऐसे खिलाड़ी बनना चाहते हैं जो नई गेंद से गेंदबाजी करने के साथ ही बल्ले से भी अच्छा योगदान दे सके. चहर को हाल ही में एशिया कप में हार्दिक पांड्या के स्थान पर टीम में चुना गया था. अपने पदार्पण मैच में हालांकि उनका प्रदर्शन खास नहीं रहा था. चहर ने यहां विजय हजारे ट्रॉफी के मैच के इतर आईएएनएस से कहा, "मैं बल्लेबाजी भी कर सकता हूं. मैं एशिया कप में हार्दिक पांड्या के विकल्प के तौर पर चुना गया था."

उन्होंने कहा, "मैं अपने आप को एक बल्लेबाज के तौर पर साबित करना चाहता हूं. मैं एक ऐसा हरफनमौला खिलाड़ी बनना चाहता हूं जो नई गेंद से गेंदबाजी कर सके. मैं अपने आप को इस तरह से तैयार करना चाहता हूं कि अगर चयनकर्ता नई गेंद फेंकने वाला गेंदबाज चाहें तो मुझे चुनें वहीं अगर वह हरफनमौला खिलाड़ी चाहें तो मेरा नाम उनके जहन में आए." राजस्थान इस वनडे टूर्नामेंट के इलीट ग्रुप-सी में है.

चहर ने कहा कि वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अगले संस्करण में बल्लेबाजी के मौकों का पूरा उपयोग करना चाहेंगे.उन्होंने कहा, "मैंनै आईपीएल के एक मैच में अच्छे रन किए थे. महेंद्र सिंह धोनी ने मुझे ऊपर भेजा था. इस साल उम्मीद है कि मुझे बल्ले से ज्यादा योगदान देने का मौका मिलेगा. जब एक तेज गेंदबाज बल्लेबाजी कर सकता है तो टीम को संतुलन मिलता है."

राजस्थान के इस हरफनमौला खिलाड़ी ने कहा, "यह भारतीय टीम शानदार है. आपसे हमेशा उम्मीद की जाती है कि आप ड्रेसिंग रूम में एक नंबर-1 टीम के खिलाड़ी के जैसा व्यवहार करें." चहर ने अपने पहले वनडे मैच में चार ओवरों में 37 रन देकर एक विकेट हासिल किया था. चहर को उम्मीद है कि वह वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली जाने वाली घरेलू वनडे सीरीज में भारतीय टीम में जगह बना सकेंगे.

उन्होंने कहा, "शुरुआत बेशक अच्छी नहीं रही, लेकिन मुझे दूसरा मौका मिलने की उम्मीद है. मैं काफी मेहनत कर रहा हूं. आईपीएल से मुझे काफी मदद मिली है. जब आईपीएल नहीं था तब पदार्पण करने वाले खिलाड़ी भीड़ के सामने दबाव महसूस करते थे, लेकिन आईपीएल के आने से बाद से आपके पास पहले ही वो अनुभव होता है जो अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर चाहिए."

Share Now

संबंधित खबरें

Will MS Dhoni Play Today: क्या कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ आज मैदान में उतरेंगे एमएस धोनी? जानें अपडेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड