Virat Kohli Lord's Cricket Ground ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट लॉर्ड्स के मैदान पर कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, मुकाबले से पहले जानें 'रन मशीन' के चौंकाने वाले आंकड़े
भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला आज यानी 19 जुलाई को लंदन (London) के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड (Lord's Cricket Ground) में खेला जाएगा. फिलहाल सीरीज 1-1 की बराबरी पर है और दोनों टीमें हर हाल में यह मुकाबला जीतकर ट्रॉफी अपने नाम करना चाहेंगी.
Virat Kohli Lord's Cricket Ground ODI Record: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला कल यानी 19 जुलाई को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लंदन (London) के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड (Lord's Cricket Ground) में भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा. दूसरे वनडे में इंग्लैंड ने शानदार वापसी करते हुए टीम इंडिया को हराकर सीरीज 1-1 से बराबर कर दी थी. अब शुभमन गिल (Shubman Gill) की कप्तानी वाली टीम इंडिया सीरीज जीतने के इरादे से मैदान में उतरेगी. वहीं हैरी ब्रूक (Harry Brook) की कप्तानी वाली इंग्लैंड की टीम घरेलू मैदान पर सीरीज अपने नाम करने की कोशिश करेगी. यह भी पढ़ें: Rohit Sharma Internatioanl Cricket Stats At Lord's: इंटरनेशनल क्रिकेट लॉर्ड्स के मैदान पर कुछ ऐसा रहा हैं रोहित शर्मा का प्रदर्शन, बस एक क्लिक पर देखें 'हिटमैन' के पूरे आंकड़े
भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला आज यानी 19 जुलाई को लंदन (London) के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड (Lord's Cricket Ground) में खेला जाएगा. फिलहाल सीरीज 1-1 की बराबरी पर है और दोनों टीमें हर हाल में यह मुकाबला जीतकर ट्रॉफी अपने नाम करना चाहेंगी. ऐसे में टीम इंडिया की निगाहें स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) पर होंगी, जिनसे बड़ी पारी की उम्मीद की जा रही है. हालांकि लॉर्ड्स के मैदान पर कोहली के आंकड़े उनके कद के मुताबिक प्रभावशाली नहीं रहे हैं. आइए उनके रिकॉर्ड पर एक नजर डालते हैं.
लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खामोश रहा है विराट कोहली का बल्ला
लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर विराट कोहली का प्रदर्शन अब तक उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है. विराट कोहली ने इस प्रतिष्ठित मैदान पर 9 अंतरराष्ट्रीय पारियों में 22.66 की औसत से 204 रन बनाए हैं. इस दौरान विराट कोहली के बल्ले से एक भी शतक या अर्धशतक नहीं निकला है. इस मैदान पर उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 45 रन रहा है.
अगर सिर्फ वनडे क्रिकेट की बात करें तो विराट कोहली ने लॉर्ड्स में 3 वनडे मुकाबले खेले हैं, जिनमें उन्होंने 16, 45 और 16 रन की पारियां खेली हैं. इस मैदान पर उन्होंने कुल 77 रन बनाए हैं और उनका औसत 25.66 का रहा है.
वनडे क्रिकेट में शानदार रहा है विराट कोहली का करियर
भले ही लॉर्ड्स में विराट कोहली का रिकॉर्ड ज्यादा खास नहीं रहा हो, लेकिन वनडे क्रिकेट में उनका करियर शानदार रहा है. कोहली ने अपना पहला वनडे मुकाबला साल 2008 में श्रीलंका के खिलाफ खेला था. उन्होंने अब तक 313 वनडे मैचों की 301 पारियों में 58.53 की औसत से 14,867 रन बनाए हैं.
विराट कोहली के नाम वनडे क्रिकेट में 54 शतक और 78 अर्धशतक दर्ज हैं. विराट कोहली का सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर 183 रन है. विराट कोहली ने अपने वनडे करियर में सबसे ज्यादा 2,652 रन श्रीलंका के खिलाफ बनाए हैं. अब तीसरे वनडे में भारतीय फैंस को उम्मीद होगी कि किंग कोहली लॉर्ड्स में अपने साधारण रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए मैच जिताऊ पारी खेलेंगे.