धोनी ने किया इग्नोर मगर कोहली ने इस महिला के साथ जो किया उसे देख आप भी हो जाएंगे उनके फैन

उस महिलाने ने धोनी समेत कई खिलाडियों के ऑटोग्राफ लेने की कोशिश की मगर धोनी समेत कई खिलाडियों ने इंकार कर दिया. मगर कोहली ने उस महिला की इच्छा को पूरा किया और उसे ऑटोग्राफ दिया.

(Photo: Video Grab)

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली जितने अच्छे खिलाड़ी हैं उससे भी अच्छे इंसान हैं. समय-समय पर उन्होंने अपने अच्छे बर्ताव का परिचय दिया है. हाल ही में इंग्लैंड दौरे के दौरान भी उन्होंने कुछ ऐसा किया जिससे लोग उनकी काफी तारीफ कर रहे हैं. दरअसल, इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी  मैच से पहले जब पूरी टीम इंडिया होटल से निकल रही थी तभी भारतीय टीम की एक फैन टीम के सदस्यों का ऑटोग्राफ लेने वहां खड़ी थी.

उस महिला ने  धोनी समेत कई खिलाड़ियों के ऑटोग्राफ लेने की कोशिश की मगर धोनी समेत कई खिलाडियों ने इंकार कर दिया. मगर कोहली ने उस महिला की इच्छा को पूरा किया और उसे ऑटोग्राफ दिया.

बता दें कि टीम इंडिया किसी भी देश का दौरा करती हैं तो वहां फैन्स बड़ी तादाद में होटल और स्टेडियम के बाहर अपने पसंदीदा खिलाडियों को देखने के लिए आते हैं. इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया या दक्षिण अफ्रीका सभी जहां भारतीय क्रिकेटरों की एक झलक पाने के लिए भीड़ उमड़ती हैं. कई बार खिलाड़ियों को इससे दिक्कत भी होती हैं मगर कोहली हमेशा कोशिश करते हैं कि वो अपने प्रशंसकों की इच्छा पूरी करें.

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs Australia, 1st ODI Match Scorecard: डरबन में दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के सामने रखा 298 रनों का लक्ष्य, मैथ्यू ब्रीट्ज़के ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Fastest Century In International Cricket: इंटरनेशनल क्रिकेट में इन बल्लेबाजों ने मचाया तांडव, जानिए टी20, वनडे और टेस्ट में सबसे तेज सेंचुरी किसके नाम

England vs Sri Lanka, 2nd ODI Match Live Score Update: लीड्स में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Sri Lanka, 2nd ODI Match Live Toss And Scorecard: हेडिंग्ले में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड