धोनी ने किया इग्नोर मगर कोहली ने इस महिला के साथ जो किया उसे देख आप भी हो जाएंगे उनके फैन
उस महिलाने ने धोनी समेत कई खिलाडियों के ऑटोग्राफ लेने की कोशिश की मगर धोनी समेत कई खिलाडियों ने इंकार कर दिया. मगर कोहली ने उस महिला की इच्छा को पूरा किया और उसे ऑटोग्राफ दिया.
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली जितने अच्छे खिलाड़ी हैं उससे भी अच्छे इंसान हैं. समय-समय पर उन्होंने अपने अच्छे बर्ताव का परिचय दिया है. हाल ही में इंग्लैंड दौरे के दौरान भी उन्होंने कुछ ऐसा किया जिससे लोग उनकी काफी तारीफ कर रहे हैं. दरअसल, इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी मैच से पहले जब पूरी टीम इंडिया होटल से निकल रही थी तभी भारतीय टीम की एक फैन टीम के सदस्यों का ऑटोग्राफ लेने वहां खड़ी थी.
उस महिला ने धोनी समेत कई खिलाड़ियों के ऑटोग्राफ लेने की कोशिश की मगर धोनी समेत कई खिलाडियों ने इंकार कर दिया. मगर कोहली ने उस महिला की इच्छा को पूरा किया और उसे ऑटोग्राफ दिया.
Here we go for the ODI series decider match.#TeamIndia #ENGvIND pic.twitter.com/e91sG6TM7s
— BCCI (@BCCI) July 17, 2018
बता दें कि टीम इंडिया किसी भी देश का दौरा करती हैं तो वहां फैन्स बड़ी तादाद में होटल और स्टेडियम के बाहर अपने पसंदीदा खिलाडियों को देखने के लिए आते हैं. इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया या दक्षिण अफ्रीका सभी जहां भारतीय क्रिकेटरों की एक झलक पाने के लिए भीड़ उमड़ती हैं. कई बार खिलाड़ियों को इससे दिक्कत भी होती हैं मगर कोहली हमेशा कोशिश करते हैं कि वो अपने प्रशंसकों की इच्छा पूरी करें.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 20, 2018 12:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

