Virat Kohli vs Rohit Sharma: साउथ अफ्रीका में किसके नाम हैं ज्यादा वनडे शतक? जानिए 2027 वर्ल्ड कप से पहले विराट कोहली और रोहित शर्मा के आंकड़े
साल 2027 का वनडे विश्व कप दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में खेला जाएगा. चूंकि अधिकांश मुकाबले दक्षिण अफ्रीका की तेज और उछाल वाली पिचों पर होंगे, इसलिए विराट कोहली और रोहित शर्मा का अनुभव टीम इंडिया के लिए काफी अहम साबित हो सकता है. दोनों बल्लेबाजों का रिकॉर्ड बताता है कि वे बड़ी परिस्थितियों में शानदार प्रदर्शन करने की क्षमता रखते हैं.
Virat Kohli vs Rohit Sharma ODI Stats In South Africa: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने पिछले डेढ़ दशक में टीम इंडिया को कई यादगार जीत दिलाई हैं. दोनों खिलाड़ियों ने अपनी बल्लेबाजी से कई रिकॉर्ड बनाए और आईसीसी टूर्नामेंटों में भी शानदार प्रदर्शन किया. अब दोनों की नजरें साल 2027 वनडे विश्व कप पर होंगी, जिसकी मेजबानी दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया संयुक्त रूप से करेंगे. टूर्नामेंट का आयोजन 4 अक्टूबर से 21 नवंबर 2027 तक होगा. ऐसे में आइए जानते हैं कि दक्षिण अफ्रीका की तेज और उछाल भरी पिचों पर विराट कोहली और रोहित शर्मा का रिकॉर्ड कैसा रहा है. Ravindra Jadeja Test Record: रवींद्र जडेजा के पास कपिल देव के खास क्लब में शामिल होने का सुनहरा मौका, श्रीलंका के खिलाफ रच सकते हैं इतिहास
दक्षिण अफ्रीका की परिस्थितियां दुनिया की सबसे चुनौतीपूर्ण क्रिकेट परिस्थितियों में मानी जाती हैं. यहां तेज गेंदबाजों को अतिरिक्त उछाल और गति मिलती है. ऐसे में बल्लेबाजों की असली परीक्षा होती है. हालांकि विराट कोहली और रोहित शर्मा दोनों ने यहां यादगार पारियां खेली हैं, लेकिन आंकड़ों में विराट कोहली का पलड़ा भारी नजर आता है.
दक्षिण अफ्रीका में किसने लगाए ज्यादा वनडे शतक?
दक्षिण अफ्रीका में वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में विराट कोहली रोहित शर्मा से आगे हैं. विराट ने यहां 3 शतक लगाए हैं, जबकि रोहित शर्मा के नाम सिर्फ 1 शतक दर्ज है.
दक्षिण अफ्रीका में वनडे शतक
विराट कोहली – 3 शतक
रोहित शर्मा – 1 शतक
दक्षिण अफ्रीका में विराट कोहली और रोहित शर्मा का प्रदर्शन
विराट कोहली ने दक्षिण अफ्रीका में साल 2009 से 2022 के बीच 20 वनडे मैच खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 18 पारियों में 993 रन बनाए हैं. उनके बल्ले से 3 शतक और 6 अर्धशतक निकले हैं. इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 160 रन* रहा है.
वहीं रोहित शर्मा ने दक्षिण अफ्रीका में 2011 से 2018 के बीच 14 वनडे मैच खेले हैं. उन्होंने 13 पारियों में 256 रन बनाए हैं, जिसमें 1 शतक शामिल है. दक्षिण अफ्रीका में उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 115 रन रहा है.
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ किसका रिकॉर्ड बेहतर?
अगर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ओवरऑल वनडे रिकॉर्ड की बात करें तो यहां भी विराट कोहली रोहित शर्मा से आगे हैं. विराट कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अब तक 34 वनडे मैचों की 32 पारियों में 1806 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 7 शतक और 9 अर्धशतक लगाए हैं.
दूसरी ओर रोहित शर्मा ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 29 वनडे मैचों की 28 पारियों में 952 रन बनाए हैं. उनके नाम 3 शतक और 4 अर्धशतक दर्ज हैं.
2027 वनडे वर्ल्ड कप में दोनों पर होंगी नजरें
साल 2027 का वनडे विश्व कप दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में खेला जाएगा. चूंकि अधिकांश मुकाबले दक्षिण अफ्रीका की तेज और उछाल वाली पिचों पर होंगे, इसलिए विराट कोहली और रोहित शर्मा का अनुभव टीम इंडिया के लिए काफी अहम साबित हो सकता है. दोनों बल्लेबाजों का रिकॉर्ड बताता है कि वे बड़ी परिस्थितियों में शानदार प्रदर्शन करने की क्षमता रखते हैं.