Virat Kohli Test Stats In Last 5 Years: टेस्ट क्रिकेट में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, यहां देखें पिछले 5 साल के आकंड़ें

ऑस्ट्रेलिया ने एक दशक के बाद भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीतने में सफलता हासिल की है. इससे पहले 2014-15 में ऑस्ट्रेलिया ने अपने घर पर खेलते हुए भारत के खिलाफ 2-0 से सीरीज जीती थी. विराट कोहली पूरी तरह से फ्लॉप साबित हुए हैं. पर्थ टेस्ट में लगाए गए शतक को छोड़ दें तो विराट कोहली 1 अर्धशतक भी नहीं लगा पाए. टीम इंडिया के प्रदर्शन पर विराट कोहली की खराब बल्लेबाजी का असर पड़ा था.

Virat Kohli (Photo: BCCI)

India National Cricket Team: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच 5 टेस्ट मैचों की बॉर्डर- गवास्कर ट्राफी की 5वां और आखिरी मुकाबला 3 जनवरी से सिडनी (Sydney) के सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (Sydney Cricket Ground) में खेला गया. पांचवें और अंतिम टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 6 विकेट से हराकर सीरीज का अंत किया. तीसरे दिन के दूसरे सत्र में ही ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 162 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया, जिससे यह मुकाबला रोमांचक अंदाज में समाप्त हुआ. इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज 10 साल बाद बॉर्डर- गवास्कर ट्राफी पर कब्जा जमाया. इसके साथ ही WTC फाइनल में अपनी जगह पक्का कर लिया है. जो भारतीय टीम के लिए यह टेस्ट निराशाजनक रहा, क्योकि लगातार तीसरे बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिए क्वालीफाई करने से चुक गई हैं. Australia vs India, Test Series 2024-25: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में किस खिलाड़ी ने मचाया कोहराम और किस प्लेयर ने किया निराश? यहां देखें आकंड़ें

ऑस्ट्रेलिया ने एक दशक के बाद भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीतने में सफलता हासिल की है. इससे पहले 2014-15 में ऑस्ट्रेलिया ने अपने घर पर खेलते हुए भारत के खिलाफ 2-0 से सीरीज जीती थी. विराट कोहली पूरी तरह से फ्लॉप साबित हुए हैं. पर्थ टेस्ट में लगाए गए शतक को छोड़ दें तो विराट कोहली 1 अर्धशतक भी नहीं लगा पाए. टीम इंडिया के प्रदर्शन पर विराट कोहली की खराब बल्लेबाजी का असर पड़ा था. जब-जब उनके बल्ले से बड़ी पारी चाहिए थी, विराट कोहली सस्ते में आउट हुए. पिछले 5 साल से विराट कोहली टेस्ट क्रिकेट में अच्छा नहीं कर पाए हैं.

कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली के पिछले 5 साल का प्रदर्शन

बता दें कि साल 2019 से 2024 तक टीम इंडिया के विराट कोहली ने 46 टेस्ट मैच खेले हैं. इसकी 78 पारियों में 35.84 की औसत से सिर्फ 2,617 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 5 शतक और 11 अर्धशतक निकले थे. कोहली ने 2 शतक साल 2019 में और 2 शतक 2023 में लगाए थे. 1 शतक पिछले साल आया था. साल 2020, 2021 और 2022 में विराट कोहली के बल्ले से 1 भी शतक नहीं निकला. इस दौरान टीम इंडिया के लिए विराट कोहली 19 टेस्ट मैच खेले थे.

पिछले साल औसत 25 से कम रहा

विराट कोहली ने साल 2024 में 10 टेस्ट मैच खेले थे और इसकी 19 पारियों में 24.52 की खराब औसत के साथ सिर्फ 417 रन बनाए. इस बीच विराट कोहली ने एक शतक और एक ही अर्धशतक लगाया. यह साल 2011 के बाद विराट कोहली का दूसरा सबसे खराब औसत रहा. इससे पहले 2023 में विराट कोहली ने 8 टेस्ट खेले, जिसकी 12 पारियों में 55.91 की औसत के साथ 671 रन बनाए थे. विराट कोहली ने पिछले साल 2 शतक और इतने ही अर्धशतक लगाए थे.

बार-बार कर रहे हैं एक ही गलती

टेस्ट क्रिकेट में साल 2021 के बाद विराट कोहली तेज गेंदबाजों के खिलाफ 23 बार ऑफ स्टंप से बाहर जाती हुई गेंद पर आउट हुए हैं. ऑस्ट्रेलिया में खेले गए बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में विराट कोहली ने 9 पारियों में बल्लेबाजी की और 8 बार वह इसी तरह से पवेलियन लौटे. स्कॉट बोलैंड और विराट कोहली का 7 पारियों में आमना-सामना हुआ है. इस दौरान 5 बार बोलैंड ने विराट कोहली को पवेलियन भेजा है.

टेस्ट क्रिकेट में लगातार गिर रही औसत

साल 2011 में अपना पहला टेस्ट मैच खेलने वाले विराट कोहली का औसत लगातार गिर रहा है. कभी 50 से ज्यादा की औसत रखने वाले विराट कोहली की औसत अब 45 के करीब पहुंच गई है. 123 टेस्ट मैच खेलने वाले विराट कोहली ने 210 पारियों में 46.85 की औसत से 9,230 रन बनाए हैं. इस दौरान विराट कोहली के बल्ले से 30 शतक और 31 अर्धशतक निकले हैं. विराट कोहली 13 बार नाबाद भी रहे हैं. विराट कोहली का सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 254 रन रहा है.

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस को 29 रनों से रौंदा, सुनील नारायण ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 248 रनों का टारगेट, फिन एलन और अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी