IND vs NZ, ICC Champions Trophy 2025 Final: फाइनल में विराट कोहली के निशाने पर बड़ा रिकॉर्ड, बन सकते हैं वनडे क्रिकेट के दूसरे सबसे बड़े रन स्कोरर

संगकारा ने 404 वनडे मैचों की 380 पारियों में 14,234 रन बनाए थे। वह 2015 से अब तक इस सूची में दूसरे स्थान पर बने हुए हैं. अगर कोहली इस मैच में अच्छा प्रदर्शन करते हैं, तो वनडे क्रिकेट में 10 साल बाद टॉप-2 बल्लेबाजों की लिस्ट में बदलाव देखने को मिलेगा.

विराट कोहली (Photo Credit: X Formerly Twitter/BCCI)

India National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूज़ीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी(ICC Champions Trophy) 2025 का फाइनल मुकाबला 09 मार्च(रविवार) को दुबई (Dubai) के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम (Dubai International Cricket Stadium) में खेला जाएगा. भारतीय टीम 12 साल बाद इस खिताब को जीतने की कोशिश करेगी. इस हाई-वोल्टेज मैच में सभी भारतीय खिलाड़ियों से बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद होगी, लेकिन सबसे ज्यादा निगाहें विराट कोहली पर टिकी होंगी. इस मुकाबले में कोहली के पास इतिहास रचने और कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका होगा. यह भी पढ़ें: न्यूजीलैंड से 25 साल पुराने हार का बदला लेने को तैयार टीम इंडिया, रोहित शर्मा कर सकते हैं MS धोनी के महारिकॉर्ड की बराबरी 

कोहली के निशाने पर संगकारा का बड़ा रिकॉर्ड

विराट कोहली अब तक 301 वनडे मैचों की 289 पारियों में 58.11 के शानदार औसत और 93.35 के स्ट्राइक रेट से 14,180 रन बना चुके हैं. इस दौरान उन्होंने 51 शतक और 74 अर्धशतक जड़े हैं. वनडे क्रिकेट के इतिहास में वह तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. अगर कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल मैच में 55 रन और बना लेते हैं, तो वह श्रीलंका के महान बल्लेबाज कुमार संगकारा को पीछे छोड़ देंगे और वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी बन जाएंगे.

वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

1. सचिन तेंदुलकर – 18,426 रन

2. कुमार संगकारा – 14,234 रन

3. विराट कोहली – 14,180 रन

4. रिकी पोंटिंग – 13,704 रन

संगकारा ने 404 वनडे मैचों की 380 पारियों में 14,234 रन बनाए थे। वह 2015 से अब तक इस सूची में दूसरे स्थान पर बने हुए हैं. अगर कोहली इस मैच में अच्छा प्रदर्शन करते हैं, तो वनडे क्रिकेट में 10 साल बाद टॉप-2 बल्लेबाजों की लिस्ट में बदलाव देखने को मिलेगा.

Share Now

Tags

-Dubai Cricket Final Dubai International Cricket Stadium ICC Champions Trophy ICC Champions Trophy 2025 ICC Champions Trophy 2025 Final Preview IND vs NZ IND VS NZ 2025 IND vs NZ 2025 Final Preview IND vs NZ Head to Head Records IND vs NZ Head-to-Head IND vs NZ Key Players IND vs NZ Key Players To Watch Out IND vs NZ Mini Battle INDIA NATIONAL CRICKET TEAM India National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team india national cricket team vs new zealand national cricket team players india new zealand final match india versus new zealand final india vs new zealand final match date india vs new zealand match time India vs New Zealand Tickets match time today match timing final match today time new zealand national cricket team New Zealand vs India Details new zealand vs india head to head New Zealand vs India Mini Battle New Zealand vs India Streaming today match time today match time india todays match time Virat Kohli आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 फाइनल दुबई दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम न्यूजीलैंड बनाम भारत डिटेल्स न्यूजीलैंड बनाम भारत मिनी बैटल न्यूजीलैंड बनाम भारत स्ट्रीमिंग न्यूज़ीलैंड बनाम भारत हेड टू हेड न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम विराट कोहली

संबंधित खबरें

\