क्रिकेट

इंस्टाग्राम पर इस तस्वीर को साझा कर ट्रोल हुए कप्तान कोहली

भारतीय क्रिकेट टीम टी-20 सीरीज खेलने के लिए अमेरिका पहुंच गई है. इस दौरान खिलाड़ी सोशल मीडिया पर ट्रेनिंग करते हुए फोटो भी डाल रहे हैं. इसी बीच कप्तान कोहली ने भी एक तस्वीर शेयर की, जिसमे रोहित शर्मा मिसिंग है. जिस पर फैन्स ने सवाल उठाए.

इंस्टाग्राम पर इस तस्वीर को साझा कर ट्रोल हुए कप्तान कोहली
टीम इंडिया के खिलाड़ी (Photo Credits : Instagram)

नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) शनिवार से वेस्टइंडीज (West Indies) के खिलाफ शुरू होने वाली तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेलने के लिए अमेरिका (America) पहुंच गई है. इस दौरान खिलाड़ी सोशल मीडिया पर फ्लोरिडा में ट्रेनिंग करते हुए फोटो भी डाल रहे हैं.

शुक्रवार को कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो डाली और उसे कैप्शन दिया 'स्क्वॉड'. फोटो में रविन्द्र जडेजा, नवदीप सैनी, खलील अहमद, श्रेयस अय्यर, क्रूनाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार और लोकेश राहुल को देखा जा सकता है.

 

View this post on Instagram

 

SQUAD 👊💯

A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli) on

यह भी पढ़ें : रोहित शर्मा ने अनुष्का शर्मा और विराट कोहली को इंस्टाग्राम पर किया अनफॉलो तो एक्ट्रेस ने ऐसा पोस्ट लिखकर कर दी बोलती बंद!

रोहित शर्मा को लेकर लोगों ने किया सवाल

हालांकि, इस फोटो में नजर नहीं आए जिस पर फैन्स ने सवाल उठाए. फैन्स ने पूछा कि रोहित कहा हैं. वेस्टइंडीज टूर पर जाने से पहले रोहित ने इंस्टाग्राम पर लिखा था, "मैं सिर्फ टीम के लिए ही नहीं बल्कि अपने देश के लिए भी चलता हूं."

रोहित शर्मा को लेकर लोगों ने किया सवाल

विश्व कप के सेमीफाइनल में हारकर टीम से बाहर होने के बाद से पिछले कुछ समय से रोहित और कोहली के बीच दरार की अफवाह जोरों से फैल रही है. हालांकि, टूर पर जाने से पहले कोहली और कोच रवि शास्त्री ने इसे झूठा बताया था. रोहित इंस्टाग्राम पर कोहली को फॉलो नहीं करते हैं और हाल में उन्होंने उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा को भी अनफॉलो कर दिया.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 02, 2019 12:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).