वर्ल्ड कप से पहले खिलाड़ियों को खुद को साबित करना चाहिए: विराट कोहली
भारतीय कप्तान विराट कोहली ने रविवार को कहा कि अगले साल होने वाले T20 विश्व कप से पहले खिलाड़ियों को टीम में मौके दिए जा रहे हैं ताकि वे खुद को साबित कर सकें. उन्होंने कहा कि टीम प्रबंधन विश्व कप से पहले एक संतुलित टीम तलाशने का प्रयास कर रही है.
भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने रविवार को कहा कि अगले साल होने वाले T20 विश्व कप से पहले खिलाड़ियों को टीम में मौके दिए जा रहे हैं ताकि वे खुद को साबित कर सकें. उन्होंने कहा कि टीम प्रबंधन विश्व कप से पहले एक संतुलित टीम तलाशने का प्रयास कर रही है. भारत को अगले साल होने वाले टी-20 विश्व कप से पहले करीब 30 टी-20 मैच खेलने हैं और कोहली चाहते हैं कि जो भी खिलाड़ी टीम में आ रहे हैं, उन्हें अपनी एक अलग छाप छोड़नी चाहिए.
कोहली ने बीसीसीआई डॉट टीवी को दिए साक्षात्कार में कहा, "हम इसे लेकर काफी स्पष्ट हैं. यह ऐसा नहीं है कि किसी को 30 मौके मिलेगा. यहां तक कि जब मैं टीम में आया था तो मैंने भी नहीं सोचा था कि मुझे 15-20 मैच खेलने को मिलेगा." उन्होंने कहा, "मुझे पता था कि मुझे तीन से पांच मौके मिलेंगे और मुझे इसी में खुद को साबित करना होगा. किसी को अगर पांच मौके मिलते हैं तो उन्हें खुद को साबित करना होगा और हम इसी स्तर का क्रिकेट खेल रहे हैं." यह भी पढ़ें- IND vs SA T20 Series 2019: कप्तान विराट कोहली के साथ कुछ युवा शुरू करेंगे विश्व टी20 की तैयारियां
DO NOT MISS: Captain @imVkohli & Coach @RaviShastriOfc chalk out blueprint for 2020 WC 🗣️🗣️ #TeamIndia
Full Video here ▶️▶️ https://t.co/e0n3YJwpFV pic.twitter.com/46cXo0DDVG
— BCCI (@BCCI) September 15, 2019
टी-20 विश्व कप के लिए टीम के रोडमैप के बारे में पूछे जाने पर कोहली ने कहा, "हमारा मानना है कि टी-20 विश्व कप और टेस्ट चैंपियनशिप, दोनों ही हमारे ध्यान में हैं क्योंकि दोनों ही हमारे लिए काफी महत्वपूर्ण है." उन्होंने कहा, "समय-समय पर इसीलिए युवाओं को मौका दिया जा रहा है ताकि सही टीम संयोजन का चुनाव किया जा सके. हमें उन खिलाड़ियों को तलाशना होगा जो टीम को आगे लेकर जा सके."
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 15, 2019 07:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

