क्या कप्तान कोहली और रोहित शर्मा के बीच नहीं है सब कुछ ठीक?
बता दें कि कुछ दिनों पहले ही रोहित शर्मा ने कोहली के खिलाफ किये गए ट्वीट को लाइक किया था. तभी से दोनों के बीच मनमुटाव के कयास लगाए जा रहे थे.
मुंबई: रोहित शर्मा और विराट कोहली शीर्ष भारतीय क्रिकेटरों में से एक हैं और इस समय सर्वश्रेष्ठ आईपीएल खिलाड़ी भी है. लेकिन कुछ हालिया घटनाओं के बाद ऐसा लग रहा है कि दोनों के बीच सब कुछ ठीक नहीं है. रोहित शर्मा ने कथित तौर पर विराट को सोशल नेटवर्किंग साईट ट्विटर और इन्स्टाग्राम पर फॉलो करना बंद कर दिया है. वैसे यह हमें यह पता नहीं कि रोहित कभी विराट को फॉलो करते थे या नहीं मगर सोशल मीडिया पर लोगों के रिएक्शन को पढ़कर ऐसा ही लग रहा है कि रोहित ने कप्तान कोहली को फॉलो करना बंद कर दिया है.
बता दें कि कुछ दिनों पहले ही रोहित शर्मा ने कोहली के खिलाफ किये गए ट्वीट को लाइक किया था. तभी से दोनों के बीच मनमुटाव के कयास लगाए जा रहे थे.
बहरहाल, रोहित द्वारा विराट को अनफॉलो करने पर लोग सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.
Rohit Sharma follows Shardul Thakur, Dhawal Kulkarni etc but don't have enough space to follow the Captain of the national team so unfollowed Virat Kohli.— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) September 3, 2018
@ImRo45 Why did you unfollow @imVkohli #Rohit Bhai?— Bharath Youwecan (@bharathyouwe) September 3, 2018
वैसे, विराट रोहित शर्मा की पत्नी रितिका को फॉलो करते है. रोहित और विराट दोनों ही बहुत बडे खिलाडी है और अगर दोनों के बीच मनमुटाव हुआ तो इसका खामियाजा टीम इंडिया को भुगतना पड़ सकता है. हम उम्मीद करते है कि दोनों के बीच सब कुछ ठीक हो.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 05, 2018 10:23 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

