ICC Test Player Rankings: विराट कोहली की आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष 10 में वापसी, टॉप में एकमात्र भारतीय शामिल

भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन टेस्ट में अच्छे प्रदर्शन के बाद जारी ताजा आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में चार पायदान आगे नौवें स्थान पर पहुंच गये.

Virat Kohli Headshot Team In India's Jersey (Photo: X)

ICC Test Player Rankings: दुबई, तीन जनवरी भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन टेस्ट में अच्छे प्रदर्शन के बाद जारी ताजा आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में चार पायदान आगे नौवें स्थान पर पहुंच गये. कोहली 2022 में शीर्ष 10 से बाहर हो गये थे लेकिन पिछले हफ्ते दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शुरूआती टेस्ट में 38 और 76 रन की पारी खेलने से वह फिर इसमें वापसी करने में सफल रहे. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के अनुसार वह शीर्ष पर चल रहे केन विलियमसन से 103 रेटिंग अंक नीचे हैं जबकि जो रूट और स्टीव स्मिथ क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं. यह भी पढ़ें: अजीत अगरकर के हाथों में विराट कोहली- रोहित शर्मा का टी20 करियर, जल्द लेंगे बड़ा फैसला, अफ़ग़ानिस्तान के खिलाफ सीरीज में कर सकते है वापसी

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा 14वें स्थान पर खिसक गये, उन्होंने सेंचुरियन में पांच रन बनाये थे और एक पारी में वह खाता भी नहीं खोल सके थे. केएल राहुल भी 11 पायदान की उछाल से 51वें स्थान पर पहुंच गये. उन्होंने श्रृंखला के शुरूआती मैच में 101 और चार रन बनाये थे. गेंदबाजों में रविचंद्रन अश्विन शीर्ष स्थान पर बरकरार हैं जबकि वह सेंचुरियन में 41 रन देकर एक विकेट ही झटक सके थे.

रविंद्र जडेजा और जसप्रीत बुमराह क्रमश: चौथे और पांचवें स्थान पर बने हुए हैं. जडेजा आल राउंडर सूची में शीर्ष पर कायम हैं, उनके बाद अश्विन दूसरे स्थान पर हैं जबकि शार्दुल ठाकुर 34वें स्थान पर खिसक गये हैं. टीम रैंकिंग में भारत 118 अंक लेकर आस्ट्रेलिया और इंग्लैंड से ऊपर शीर्ष पर काबिज है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs MI Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Winner Prediction: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में आज पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Dharamsala Stadium Pitch Report: धर्मशाला स्टेडियम में आज बरसेंगे रन या गिरेगा विकेटों का तूफान? महा मुकाबले से पहले जानें पिच रिपोर्ट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Preview: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में आज पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स