Kohli- Jadeja Batting Video: एशिया कप से पहले भारत के ट्रेनिंग कैंप में विराट कोहली- रवींद्र जडेजा ने एक साथ की बल्लेबाजी, देखें वायरल वीडियो

Kohli- Jadeja Batting Video: एशिया कप 2023 से पहले बेंगलुरु में भारत के ट्रेनिंग कैंप में विराट कोहली और रवींद्र जड़ेजा को एक साथ बल्लेबाजी करते हुए देखा गया. सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में, कोहली को लेग साइड पर एक गेंद को पुश करते हुए देखा गया. जडेजा स्ट्राइक पर आए. अगली गेंद पर वैसा ही शॉट खेला. टीम इंडिया बेंगलुरु में एक ट्रेनिंग कैंप लगा रही है जिसके बाद वे इस साल के एशिया कप 2023 में प्रतिस्पर्धा करने के लिए श्रीलंका रवाना होंगे.

वीडियो देखें: