Virat Message For Yuvraj: विराट कोहली ने युवराज के इमोशनल मैसेज का दिया जवाब, देखें दिल छू लेने वाली पोस्ट
पूर्व दिग्गज बल्लेबाज युवराज सिंह ने विराट कोहली के लिए एक स्पेशल मैसेज लिखा था. विराट कोहली ने युवराज के इस मैसेज का इमोशनल करे देने वाला जवाब दिया है.
Virat Kohli Letter to Yuvraj Singh, नई दिल्ली: टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज युवराज सिंह (Yuvraj Singh) ने विराट कोहली के लिए सोशल मीडिया पर एक स्पेशल मैसेज (Message) लिखा. पोस्ट में युवराज ने विराट कोहली को एक महान कप्तान (Caption) और बेहतरीन लीडर (Leader) बताया. विराट कोहली ने युवराज के इस मैसेज का इमोशनल (Emotional) और दिल छू लेने वाला जवाब दिया है. बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव चोटिल होने के कारण श्रीलंका के खिलाफ टी20 श्रृंखला से बाहर
View this post on Instagram
युवराज सिंह ने विराट कोहली के लिए क्या लिखा था
युवराज सिंह ने विराट कोहली के लिए मैसेज लिखा था. युवराज ने अपने इंस्टाग्राम पर 3 फोटो शेयर किए. पहले फोटो में गोल्डन कलर के एक जोड़ी जूते रखे हुए थे. वहीं, दूसरे फोटो में युवी ने एक लेटर रखा हुआ है जो उन्होंने कोहली के लिए लिखा है. तीसरी फोटो युवी और कोहली की है, जो काफी पुरानी है.
युवराज सिंह ने कोहली के लिए लिखा, विराट मैंने तुम्हें एक क्रिकेटर और इंसान के तौर पर बढ़ते देखा है. नेट्स पर एक युवा लड़का जो भारतीय क्रिकेट के महान खिलाड़ियो के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चला वो आज खुद एक महान खिलाड़ी बन गया है. मैदान पर तुम्हारा अनुशासन, जोश और त्याग इस देश के हर युवा क्रिकेटर के लिए प्रेरणा है जो इस देश के लिए एक दिन नीली जर्सी पहनने का ख्वाब देखते हैं, तुमने हर साल अपने खेल के स्तर को बढ़ाया और तुम बहुत कुछ हासिल कर चुके हो.
View this post on Instagram
युवराज ने आगे लिखा "विराट तुम एक महान कप्तान और गजब के लीडर रहे हो. मैं तुम्हें और ज्यादा रन चेज करते हुए देखना चाहता हूं. मुझे खुशी है कि मैं बतौर तुम्हारे साथ खिलाड़ी और एक दोस्त के साथ जुड़ा रहा. हम दोनों ने मिलकर रन बनाए, लोगों की टांग खींची, पंजाबी गानों पर डांस किया और कई कप जीते."
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 23, 2022 12:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

