भारतीय कप्तान कोहली राजीव गांधी खेल रत्न के लिए नामित, मीराबाई चानू के नाम की भी सिफारिश

चानू ने हाल ही में कमाल का प्रदर्शन दिखाया है। चानू ने 48 किग्रा वर्ग में सोने का तमगा हासिल किया था. इसके बाद इस साल अप्रैल में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में भी उन्होंने गोल्ड मेडल हासिल किया था. हालांकि, चोट के चलते वह एशियन गेम्स में हिस्सा नहीं ले पाई थी.

विराट कोहली और मीराबाई चानू (Photo Credit-PTI, WIKIPEDIA)

नई दिल्ली: टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और वेटलिफ्टर मीराबाई चानू का नाम राजीव गांधी खेल रत्न के लिए नामित किया गया है. बताना चाहते है कि यह खेल के क्षेत्र का सर्वोच्च सम्मान है. खेल रत्न और अर्जुन पुरस्कार से जुड़ी कमेटी से जुड़े सूत्रों के जरिए ये जानकारी सामने आ रही है. इससे पहले साल 2016 में भी कोहली के नाम पर चर्चा हुई थी, लेकिन तब उन्हें तब उन्हें यह सम्मान नहीं दिया गया था. सूत्रों के मुताबिक, शटलर किदाम्बी श्रीकांत के नाम पर भी चर्चा की गई.

अगर इस बार उन्हें यह सम्मान मिलता है तो सचिन तेंदुलकर (1997) और महेंद्र सिंह धोनी (2007) के बाद वे खेल रत्न पाने वाले तीसरे क्रिकेटर होंगे. यह भी पढ़े-भारत की हार से नाखुश विराट कोहली को लेकर पूर्व कप्तान गावस्कर का बड़ा बयान, कहा-जब विराट..

वही दूसरी तरफ ओर चानू ने हाल ही में कमाल का प्रदर्शन दिखाया है. चानू ने 48 किग्रा वर्ग में सोने का तमगा हासिल किया था. इसके बाद इस साल अप्रैल में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में भी उन्होंने गोल्ड मेडल हासिल किया था. हालांकि, चोट के चलते वह एशियन गेम्स में हिस्सा नहीं ले पाई थी.

ज्ञात हो कि साल 2017 में इस अवॉर्ड से हॉकी प्लेयर सरदार सिंह को नवाजा गया था, सबसे पहले इस अवॉर्ड से साल 1991 चेस प्लेयर विश्वनाथन आनंद को नवाजा गया था.

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs Namibia, 2nd ODI Match Live Score Update: विंडहोक में साउथ अफ्रीका और नामीबिया के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? विंडहोक में दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया के दूसरे वनडे को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

South Africa vs Namibia, 2nd ODI Match Live Toss And Scorecard: विंडहोक में नामीबिया के कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Toss Winner Prediction: विंडहोक में दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी