क्रिकेट

भारत की हार से नाखुश विराट कोहली को लेकर पूर्व कप्तान गावस्कर का बड़ा बयान, कहा-जब विराट..

गावस्कर टीम इंडिया की इस हार से बहुत निराश हैं और उन्होंने कोहली की कप्तानी पर बात करते हुए कहा कि सभी इस नतीजे को देखने के बाद निराश होंगे क्योंकि जब विराट कोहली ने कप्तानी की जिम्मेदारी संभाली थी तब लगा था कि भारतीय टीम अब उनकी अगुवाई में एक नई दिशा में जाएगी.

भारत की हार से नाखुश विराट कोहली को लेकर पूर्व कप्तान गावस्कर का बड़ा बयान, कहा-जब विराट..
विराट कोहली और सुनील गावस्कर(Photo Credits: Twitter @BCCI)

नई दिल्ली: इंग्‍लैंड के खिलाफ टेस्‍ट सीरीज के चौथे मैच में 60 रन की हार के बाद टीम इंडिया एक बार फिर आलोचकों के निशाने पर हैं. ऐसे में अब पांचवां व अंतिम टेस्ट महज औपचारिकता है. साउथम्‍पटन के रोस बाउल मैदान पर भारतीय टीम की दूसरी पारी मैच के चौथे दिन महज 184 रन पर सिमट गई और टीम को हार के साथ सीरीज भी गंवानी पड़ी. वही इस हार के बाद टीम इंडिया के बल्लेबाजों पर आलोचकों ने जमकर निशाना साधा है लेकिन सीरीज में अब तक अच्छी बल्लेबाजी करने वाले कप्तान विराट कोहली पर भी शब्दों के वार कम नहीं हो रहे हैं.

इसी कड़ी में भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने विराट कोहली को लेकर बड़ा बयान दिया है.

इंडिया टुडे के अनुसार गावस्कर टीम इंडिया की इस हार से बहुत निराश हैं और उन्होंने कोहली की कप्तानी पर बात करते हुए कहा कि सभी इस नतीजे को देखने के बाद निराश होंगे क्योंकि जब विराट कोहली ने कप्तानी की जिम्मेदारी संभाली थी तब लगा था कि भारतीय टीम अब उनकी अगुवाई में एक नई दिशा में जाएगी. साथ ही टीम में जीत की भूख नजर आई थी और विराट की अगुवाई में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद जागी थी. सबको लगा था कि वो टीम में नया जोश लाएंगे। ऐसे में जाहिर तौर पर अब उनकी कप्तानी पर सवाल उठेंगे. यह भी पढ़े-हार्दिक पांड्या पर निकली पूर्व कप्तान गावस्कर की भड़ास, कही दी ये बड़ी बात

पूर्व कप्तान ने आगे कहा कि दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज हमेशा ही मुश्किल होती हैं. उनके मुताबिक वेस्टइंडीज और श्रीलंका के दौरे महज अभ्यास जैसे थे. गावस्कर ने कहा, 'सबको पता था कि भारत के लिए तीन सबसे कठिन दौरे दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के होंगे. यह भी पढ़े-पूर्व कप्तान गावस्कर ने इमरान खान को दिया बड़ा झटका, कहा-शपथ में शामिल होने..

गौरतलब है कि साउथम्‍पटन टेस्‍ट में विराट कोहली और अजिंक्‍य रहाणे जब तक क्रीज पर थे, भारत की जीत की उम्‍मीदें बरकरार थीं लेकिन इन दोनों के आउट होते ही अन्‍य बल्‍लेबाजों ने निराशाजनक प्रदर्शन किया और बिना संघर्ष के हार स्‍वीकार कर ली.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 05, 2018 09:52 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).