Virat Kohli Loses Cool On Fans: फिर भड़का विराट कोहली का गुस्सा, आउट होने के बाद दर्शकों से हुई बहस, हूटिंग का वीडियो वायरल

ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच चौथा टेस्ट 26 दिसंबर से मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (Melbourne Cricket Ground) में खेला जा रहे. इस मैच में दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 46 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 165 रन बनाए हैं.

Virat Kohli (Photo: X)

Australia National Cricket Team vs Indian National Cricket Team 4th Test 2024: ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच चौथा टेस्ट 26 दिसंबर से मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (Melbourne Cricket Ground) में खेला जा रहे. इस मैच में दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 46 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 165 रन बनाए. टीम इंडिया अभी भी ऑस्ट्रेलिया से 310 रन से पीछे हैं. इस दौरान चौथे टेस्ट में विराट कोहली ऑफ-स्टंप के बाहर की गेंद को रोकने की कोशिश में 36 रन पर आउट हो गए. यह भी पढें: Is Rohit’s Test Career Over? संकट में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा! टेस्ट क्रिकेट को कहेंगे अलविदा? खराब फॉर्म के बीच BCCI ले सकती है बड़ा फैसला

आउट होने के बाद कोहली जब ड्रेसिंग रूम की ओर से जा रहे थे. तभी प्रशंसक कोहली को हूट करने लगे. ऐसा लगा कि किसी प्रशंसक ने कुछ आपत्तिजनक कहा, जिसके कारण कोहली अंदर जाने के बाद फिर से बाहर आ गए और भीड़ को घूरने लगे. हालांकि यह मामला आगे बढ़ता इसे पहले सुरक्षा कर्मियों ने हस्तक्षेप किया और कोहली लौट गए. यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. नीचे आप देख सकतें हैं.

फिर भड़का विराट कोहली का गुस्सा, आउट होने के बाद दर्शकों से हुई बहस

ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी

चौथे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम पहले पारी में 122.4 ओवर में 474 रनों पर सिमट गई. ऑस्ट्रेलिया की ओर से स्टीवन स्मिथ ने शतकीय पारी खेली. स्मिथ ने 197 गेंदों में 13 चौके और 3 छक्कों की मदद से 140 रनों की पारी खेली. स्मिथ के अलावा मार्नस लाबुशेन ने 145 गेंदों में 72 रनों की पारी खेली. इसके अलावज़ कप्तान पैट कमिंस ने 63 गेंदों में 49 रन, सैम कोनस्टास 60 रन, उस्मान ख्वाजा 57 रन, मार्नस लाबुशेन 72 रन, मिशेल मार्श 4 रन, एलेक्स कैरी 31 रन बनाए. जबकि ट्रेविस हेड बिना खाता खोले आउट हो गए.

पहली पारी में भारत की गेंदबाजी

वहीं भारत की ओर से गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह ने 28 ओवर में 97 रन देकर सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए. बुमराह के अलावा रवींद्र जडेजा ने 2 विकेट झटके। जबकि वाशिंगटन सुंदर और आकाश दीप को 1-1 विकेट मिला. फिलहाल टीम इंडिया कोशिश ऑस्ट्रेलिया को जल्दी ऑल आउट करने की होगी.

पहली पारी में भारतीय बल्लेबाजी 

दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 46 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 165 रन बनाए. टीम इंडिया अभी भी ऑस्ट्रेलिया से 310 रन से पीछे हैं. भारत की ओर से फिलहाल ऋषभ पंत 7 गेंदों में 6 रन और रवींद्र जडेजा 7 गेंदों में 4 रन बनाकर नाबाद हैं. इसके अलावा विराट कोहली 36 रन, यशस्वी जायसवाल 82 रन, केएल राहुल 24 रन और कप्तान रोहित शर्मा ने 3 रन बनाए.

 

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies: रांची में थमा श्रेयस अय्यर का विजयरथ, जानिए टी20I में लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने वाले भारतीय कप्तान

South Africa vs Australia, 1st Test Live Score Update: डरबन में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

South Africa vs Australia 1st Test Match Day 1 Live Toss And Scorecard: डरबन में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

South Africa vs Australia, 1st Test Match Key Players To Watch Out: डरबन में साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें