Virat Kohli IPL Stats Against SRH: आईपीएल इतिहास में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, यहां देखें 'रन मशीन' के आकंड़ें

इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है, जहां पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होगा. इस हाई-वोल्टेज मैच से पहले सभी की नजरें दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली पर होंगी, जिनका इस टीम के खिलाफ रिकॉर्ड बेहद शानदार रहा है.

विराट कोहली (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Royal Challengers Bengaluru vs Sunrisers Hyderabad, TATA Indian Premier League 2026 Match Stats: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का आगाज कल यानी 28 मार्च से शुरू होगा. आईपीएल के इस सीजन में 10 टीमें ट्रॉफी पर कब्जा करने में जुटी हुई हैं. हर सीजन की तरह इस बार भी टाटा आईपीएल 2025 (TATA IPL 2025 ) में कुल 84 मुकाबले खेले जाएंगे. इस सीजन का पहला मुकाबला 28 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (RCB vs SRH) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बेंगलुरु (Bengaluru) के एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम (M Chinnaswamy Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा. इस सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की अगुवाई रजत पाटीदार (Rajat Patidar) कर रहे हैं. जबकि, सनराइजर्स हैदराबाद की कमान पैट कमिंस (Pat Cummins) की गैरमौजूदगी में ईशान किशन (Ishan Kishan) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: RCB vs SRH T20 Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है, जहां पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होगा. इस हाई-वोल्टेज मैच से पहले सभी की नजरें दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली पर होंगी, जिनका इस टीम के खिलाफ रिकॉर्ड बेहद शानदार रहा है.

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ विराट कोहली के आंकड़े

विराट कोहली को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ बल्लेबाजी करना खूब रास आता है. विराट कोहली ने इस टीम के खिलाफ अब तक 24 मुकाबले खेले हैं और 24 पारियों में 36.59 की औसत और 141.97 की स्ट्राइक रेट से 805 रन बनाए हैं. इस दौरान विराट कोहली के बल्ले से एक शतक और पांच अर्धशतक निकले हैं. विराट कोहली का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 100 रन रहा है. इस टीम के खिलाफ विराट कोहली से ज्यादा रन सिर्फ संजू सैमसन (867 रन) ने बनाए हैं.

प्रमुख गेंदबाजों के खिलाफ विराट कोहली का प्रदर्शन

विराट कोहली ने जयदेव उनादकट के खिलाफ 66 गेंदों में 74 रन बनाए हैं और इस दौरान वह सिर्फ 1 बार आउट हुए हैं. वहीं हर्षल पटेल के खिलाफ विराट कोहली ने 47 गेंदों में 80 रन बनाए हैं, जबकि हर्षल पटेल ने विराट कोहली को 2 बार आउट किया हैं. पैट कमिंस के खिलाफ विराट कोहली ने 32 गेंदों में 48 रन बनाए हैं और कमिंस अब तक उन्हें आउट नहीं कर पाए हैं. हालांकि, कमिंस शुरुआती मुकाबलों में नहीं खेलेंगे, जिससे कोहली को फायदा मिल सकता है.

आईपीएल में 9000 रन के करीब विराट कोहली

विराट कोहली आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. विराट कोहली ने 267 मैचों की 259 पारियों में 8661 रन बनाए हैं. इस सीजन विराट कोहली 9 हजार रन का आंकड़ा छूने वाले पहले बल्लेबाज बन सकते हैं. इसके लिए विराट कोहली को सिर्फ 339 रन की जरूरत है. आईपीएल 2025 में विराट कोहली ने 657 रन बनाए थे और शानदार फॉर्म में नजर आए थे. ऐसे में इस सीजन भी विराट कोहली से बड़ी पारियों की उम्मीद की जा रही है.

टी20 क्रिकेट में भी बड़ा रिकॉर्ड करीब

विराट कोहली का टी20 करियर भी शानदार रहा है. विराट कोहली ने 414 मैचों में 13,543 रन बनाए हैं. इस दौरान विराट कोहली के नाम नौ शतक और 105 अर्धशतक दर्ज हैं. विराट कोहली जल्द ही शोएब मलिक को पीछे छोड़ते हुए टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों में और ऊपर पहुंच सकते हैं.

नोट: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु क्रिकेट टीम बनाम सनराइजर्स हैदराबाद क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

Tags

Abhishek Sharma bengaluru Weather Update Cricket News indian premier league Indian Premier League 2026 IPL 2026 IPL Records Ishaan Kishan Kohli Stats LIVE CRICKET SCORE M. Chinnaswamy Stadium Pitch Report Rajat Patidar RCB vs SRH RCB vs SRH Head To Head Record RCB vs SRH IPL Stats RCB vs SRH Live Streaming RCB vs SRH Pitch Report RCB vs SRH T20 Stats In IPL RCB vs SRH Weather Update Royal Challengers Bengaluru vs Sunrisers Hyderabad SunRisers Hyderabad T20 Records Tata Indian Premier League TATA Indian Premier League 2026 Tata IPL TATA IPL 2026 Virat Kohli अभिषेक शर्मा आईपीएल 2026 आईपीएल आंकड़े आईपीएल में आरसीबी बनाम एसआरएच टी20 आँकड़े आरसीबी vs एसआरएच आरसीबी बनाम एसआरएच आईपीएल 2024 लाइव टॉस अपडेट आरसीबी बनाम एसआरएच पिच रिपोर्ट आरसीबी बनाम एसआरएच मौसम अपडेट आरसीबी बनाम एसआरएच लाइव स्कोर अपडेट आरसीबी बनाम एसआरएच हेड टू हेड रिकॉर्ड इंडियन प्रीमियर लीग इंडियन प्रीमियर लीग 2026 ईशान किशन एम चिन्नास्वामी स्टेडियम कोहली रिकॉर्ड क्रिकेट न्यूज टाटा आईपीएल टाटा आईपीएल 2026 टाटा इंडियन प्रीमियर लीग टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 टी20 रिकॉर्ड बेंगलुरु मौसम अपडेट रजत पाटीदार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु लाइव क्रिकेट स्कोर विराट कोहली सनराइजर्स हैदराबाद

संबंधित खबरें

RCB vs SRH, TATA IPL 2026 1st Match Bengaluru Weather Update: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले जाने वाले पहले मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें बेंगलुरू के मौसम का हाल

RCB vs SRH, TATA IPL 2026 1st Match Live Streaming: कल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा टूर्नामेंट का पहला रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मैच का लुफ्त

Virat Kohli Stats At M Chinnaswamy Stadium: एम चिन्नास्वामी में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, आंकड़े देखकर दंग रह जाएंगे आप

West Indies Women vs Australia Women, 1st ODI Match Preview: आज वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स