Virat Kohli IPL 2026 Milestone: आईपीएल के आगामी सीजन विराट कोहली रचेंगे इतिहास? ऐसा करने वाले बन सकते हैं पहले बल्लेबाज

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने के करीब पहुंच गए हैं. आईपीएल में लगातार शानदार प्रदर्शन करने वाले विराट कोहली इस सीजन में एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं. विराट कोहली अगर आगामी सीजन में 339 रन बना लेते हैं, तो वह आईपीएल इतिहास में 9000 रन पूरे करने वाले पहले बल्लेबाज बन जाएंगे.

विराट कोहली (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Virat Kohli IPL 2026 Milestone: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League 2026) का आगाज 28 मार्च से होने वाला है. गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB) के मैच से सीजन की शुरुआत होगी. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अभी तक सिर्फ 20 मैचों का ही शेड्यूल जारी किया है, जिनमें एक से बढ़कर एक ब्लॉकबस्टर मैच शामिल है. पिछले साल हुए मिनी ऑक्शन के बाद कई टीमों ने अपने-अपने स्क्वाड में बड़े बदलाव किए हैं. एक का तो कप्तान भी बदल गया है. मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आगामी इंडियन प्रीमियर लीग सीजन के पहले मैच में 28 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद की मेजबानी करेगा. देश में आगामी विधानसभा चुनाव की वजह से 2026 इंडियन प्रीमियर लीग के केवल पहले 20 मैचों की घोषणा की गई है. आईपीएल के दूसरे चरण के मैचों की घोषणा बाद में की जाएगी. यह भी पढ़ें: MI IPL 2026 Tickets: मुंबई इंडियंस टीम के आईपीएल 2026 मैचों के टिकट बिक्री का ऐलान. जानिए कब और कैसे मिलेंगे टिकट

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने के करीब पहुंच गए हैं. आईपीएल में लगातार शानदार प्रदर्शन करने वाले विराट कोहली इस सीजन में एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं. विराट कोहली अगर आगामी सीजन में 339 रन बना लेते हैं, तो वह आईपीएल इतिहास में 9000 रन पूरे करने वाले पहले बल्लेबाज बन जाएंगे. अभी तक लीग में कोई भी खिलाड़ी इस आंकड़े तक नहीं पहुंच सका है.

पिछले सीजन में रहा शानदार प्रदर्शन

विराट कोहली का पिछले तीन सीजन में प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है. उन्होंने साल 2023 में 53.25 की औसत से 639 रन, 2024 में 61.75 की औसत से 741 रन और 2025 में 54.75 की औसत से 657 रन बनाए थे. आईपीएल 2025 में उनके इसी शानदार प्रदर्शन की बदौलत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम ने अपना पहला खिताब जीता था.

आईपीएल में विराट कोहली के आंकड़े

विराट कोहली साल 2008 से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने अब तक 267 मैचों में 39.55 की औसत और 132.86 की स्ट्राइक रेट से 8661 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके नाम 8 शतक और 63 अर्धशतक दर्ज हैं. वह आईपीएल में 8000 रन पूरे करने वाले भी एकमात्र बल्लेबाज हैं. साथ ही लीग में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड भी उनके नाम ही है.

फैंस को आईपीएल का इंतजार

विराट कोहली अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं. ऐसे में इस फॉर्मेट में उन्हें देखने का एकमात्र मंच आईपीएल ही है. आईपीएल 2026 का पहला मुकाबला 28 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम और सनराइजर्स हैदराबाद टीम के बीच खेला जाएगा. इस मैच के साथ ही फैंस को एक बार फिर विराट कोहली का जलवा देखने को मिलेगा.

Share Now

\