Virat Kohli IPL 2026 Milestone: आईपीएल के आगामी सीजन में क्रिस गेल और रोहित शर्मा के खास क्लब में शामिल होने के करीब विराट कोहली, सिर्फ इतने छक्कों की दरकार

विराट कोहली इस सीजन एक बड़े माइलस्टोन के बेहद करीब हैं. दरअसल, वह आईपीएल इतिहास में 300 छक्के पूरे करने वाले चुनिंदा बल्लेबाजों की सूची में शामिल होने से सिर्फ 9 छक्के दूर हैं. मौजूदा समय में विराट कोहली के नाम 267 मैचों की 259 पारियों में 291 छक्के दर्ज हैं. जैसे ही वह 9 और छक्के जड़ेंगे, वह आईपीएल में 300 छक्के पूरे करने वाले दूसरे भारतीय और कुल मिलाकर तीसरे बल्लेबाज बन जाएंगे.

विराट कोहली (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Virat Kohli IPL 2026 Milestone: इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल 2026 का काउंटडाउन शुरू हो चुका है और 28 मार्च से क्रिकेट फैंस को जबरदस्त एक्शन देखने को मिलेगा. सीजन के पहले ही मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच भिड़ंत होगी. इस मैच में सभी की नजरें दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली पर टिकी होंगी, जिन्होंने पिछले सीजन में अपनी टीम को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी. यह भी पढ़ें: Indian Premier League Stats And Records Till 2025: आईपीएल इतिहास के सबसे बड़े रिकॉर्ड और आंकड़े, रन से लेकर विकेट तक कई दिग्गजों के नाम दर्ज हैं उपलब्धियां

विराट कोहली इस सीजन एक बड़े माइलस्टोन के बेहद करीब हैं. दरअसल, वह आईपीएल इतिहास में 300 छक्के पूरे करने वाले चुनिंदा बल्लेबाजों की सूची में शामिल होने से सिर्फ 9 छक्के दूर हैं. मौजूदा समय में विराट कोहली के नाम 267 मैचों की 259 पारियों में 291 छक्के दर्ज हैं. जैसे ही वह 9 और छक्के जड़ेंगे, वह आईपीएल में 300 छक्के पूरे करने वाले दूसरे भारतीय और कुल मिलाकर तीसरे बल्लेबाज बन जाएंगे.

आईपीएल के इतिहास में अब तक केवल दो बल्लेबाज ही 300 या उससे ज्यादा छक्के लगाने में सफल रहे हैं. इनमें वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल और भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा शामिल हैं. क्रिस गेल ने आईपीएल में 357 छक्के लगाए हैं, जबकि रोहित शर्मा 302 छक्कों के साथ इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं. विराट कोहली इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं और इस सीजन वह इस खास क्लब में अपनी जगह पक्की कर सकते हैं.

आईपीएल के इतिहास में अब तक केवल पांच बल्लेबाज ही 250 से ज्यादा छक्के लगाने में सफल रहे हैं. इस लिस्ट में तीन भारतीय और दो विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं, जो इस लीग में लंबे समय तक अपने प्रदर्शन से छाए रहे हैं.

आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज

क्रिस गेल – 357

रोहित शर्मा – 302

विराट कोहली – 291

महेंद्र सिंह धोनी – 264

एबी डिविलियर्स – 251

गौरतलब है कि विराट कोहली आईपीएल इतिहास के सबसे सफल बल्लेबाजों में से एक हैं. वह इस लीग में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी हैं. विराट कोहली ने अब तक 8661 रन बनाए हैं, जिसमें उनका औसत 39.54 और स्ट्राइक रेट 132.85 का रहा है. इस दौरान उन्होंने 8 शतक और 63 अर्धशतक भी लगाए हैं. इसके अलावा वह आईपीएल में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले बल्लेबाज भी हैं, उनके नाम 771 चौके दर्ज हैं.

आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

विराट कोहली – 8661

रोहित शर्मा – 7046

शिखर धवन – 6769

डेविड वॉर्नर – 6565

सुरेश रैना – 5528

महेंद्र सिंह धोनी – 5439

आईपीएल 2026 में अब सभी की नजरें विराट कोहली पर होंगी, जहां वह इस बड़े रिकॉर्ड को हासिल कर इतिहास के सबसे खास क्लब में शामिल हो सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): गुजरात टाइटंस से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची KKR, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस को 29 रनों से रौंदा, सुनील नारायण ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 248 रनों का टारगेट, फिन एलन और अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड