Virat Kohli ICC ODI Ranking: आईसीसी वनडे रैंकिंग में रोहित शर्मा को पीछे छोड़ टॉप बल्लेबाज बने विराट कोहली, 3 साल बाद हासिल किया ये मुकाम

पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज ड्रॉ कराने वाले वानिंदु हसरंगा के प्रदर्शन ने उन्हें टी20 गेंदबाज रैंकिंग में तीन स्थान ऊपर चढ़ाकर दूसरे स्थान पर पहुंचने में मदद की. पाकिस्तानी तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा 16 स्थान ऊपर चढ़कर 19वें स्थान पर पहुंच गए हैं. इस बीच साहिबजादा फरहान पांचवें स्थान पर हैं, जबकि सलमान आगा 13 स्थान ऊपर चढ़कर 41वें स्थान पर पहुंच गए हैं.

विराट कोहली (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Indian National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team 2nd ODI Match Scorecard Update: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज यानी 14 जनवरी को खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला राजकोट (Rajkot) के निरंजन शाह स्टेडियम (Niranjan Shah Stadium) में खेला जा रहा हैं. पहले वनडे मुकाबले में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड की टीम को विकेट से हरा दिया हैं. इसके साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली हैं. अब दूसरे वनडे मुकाबले में टीम इंडिया सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बनाने के लिए मैदान में उतरेगी. जबकि, न्यूजीलैंड की टीम सीरीज में वापसी करना चाहेगी. इस सीरीज में टीम इंडिया की कमान शुभमन गिल (Shubman GIll) के हाथों में हैं. जबकि, न्यूजीलैंड की अगुवाई माइकल ब्रेसवेल (Michael Bracewell) कर रहे हैं. इस रोमांचक मुकाबले में न्यूजीलैंड के कप्तान माइकल ब्रेसवेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. यह भी पढ़ें: Virat Kohli New Milestone: पहले वनडे मुकाबले विराट कोहली ने रचा इतिहास, इंटरनेशनल क्रिकेट में पूरे किए सबसे तेज 28 हजार रन

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली हमवतन रोहित शर्मा को पछाड़कर पुरुषों की वनडे रैंकिंग में नंबर-1 बल्लेबाज बन गए हैं. 37 वर्षीय कोहली जुलाई 2021 के बाद पहली बार बल्लेबाजों की लिस्ट में पहले पायदान पर पहुंचे हैं. विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वडोदरा में खेले गए पहले वनडे मैच में 93 रन की पारी खेली थी, जिसकी बदौलत टीम इंडिया ने मुकाबला 4 विकेट से अपने नाम किया. कोहली एक बार फिर शीर्ष पर पहुंच गए हैं, जबकि रोहित शर्मा 2 पायदान नीचे खिसक गए हैं. अब वह तीसरे स्थान पर हैं.

न्यूजीलैंड के विरुद्ध पहले वनडे मैच में शानदार पारी के बाद कोहली अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वालों की सूची में दूसरे स्थान पर आ गए हैं. कोहली ऑस्ट्रेलिया के दौरे से शानदार फॉर्म में हैं, उन्होंने अपने पिछले पांच मुकाबलों में 74*, 135, 102, 65* और 93 रन बनाए हैं. विराट कोहली पहली बार अक्टूबर 2013 में टॉप रैंकिंग पर पहुंचे थे.

न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर डेरिल मिशेल पहले वनडे में 71 गेंदों पर 84 रन की शानदार पारी खेलने के बाद वनडे रैंकिंग में एक पायदान ऊपर चढ़कर दूसरे स्थान पर पहुंच गए . डेरिल मिशेल ने अपने पिछले पांच वनडे में तीन अर्धशतक और वेस्टइंडीज के खिलाफ एक शतक लगाया है. वहीं, मिशेल के साथी डेवोन कॉनवे तीन स्थान ऊपर चढ़कर 29वें स्थान पर पहुंच गए हैं.

वनडे गेंदबाजों की लिस्ट में मोहम्मद सिराज के शानदार प्रदर्शन ने उन्हें पांच स्थान ऊपर चढ़कर 15वें स्थान पर पहुंचने में मदद की. इस रैंकिंग में तेज गेंदबाज काइल जैमीसन को भी फायदा हुआ. भारत के खिलाफ चार विकेट लेकर वह 27 स्थान ऊपर चढ़कर भारत के गेंदबाज अर्शदीप सिंह के साथ 69वें स्थान पर पहुंच गए हैं. एशेज सीरीज खत्म होने के बाद टेस्ट रैंकिंग में कई ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने अपनी पोजीशन बेहतर की है. ट्रैविस हेड सात पायदान ऊपर चढ़कर तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं.

अन्य टेस्ट खिलाड़ियों में जैकब बेथेल शामिल हैं, जो आखिरी एशेज टेस्ट में अपने शानदार पहले टेस्ट शतक की बदौलत 25 पायदान ऊपर चढ़कर टॉम ब्लंडेल के साथ 52वें स्थान पर पहुंच गए हैं. माइकल नेसर सात पायदान ऊपर चढ़कर 47वें स्थान पर पहुंचे हैं. एशेज के फाइनल में शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के बाद ब्यू वेबस्टर की रैंकिंग में सुधार हुआ. वह बल्लेबाजी रैंकिंग में छह स्थान ऊपर चढ़कर 58वें स्थान पर पहुंच गए हैं, जबकि गेंदबाजी रैंकिंग में 29 स्थान ऊपर चढ़कर 80वें स्थान पर पहुंच गए हैं.

पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज ड्रॉ कराने वाले वानिंदु हसरंगा के प्रदर्शन ने उन्हें टी20 गेंदबाज रैंकिंग में तीन स्थान ऊपर चढ़ाकर दूसरे स्थान पर पहुंचने में मदद की. पाकिस्तानी तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा 16 स्थान ऊपर चढ़कर 19वें स्थान पर पहुंच गए हैं. इस बीच साहिबजादा फरहान पांचवें स्थान पर हैं, जबकि सलमान आगा 13 स्थान ऊपर चढ़कर 41वें स्थान पर पहुंच गए हैं.

Share Now

Tags

Cricket Tips IND vs NZ IND vs NZ 2nd ODI Match Prediction IND vs NZ Live ind vs nz live streaming IND vs NZ ODI Series 2026 Schedule IND vs NZ Pitch Report IND vs NZ Predicted XIs IND vs NZ Prediction IND vs NZ T20I Series 2026 Schedule ind vs nz toss IND बनाम NZ India National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team india national cricket team vs new zealand national cricket team match scorecard India vs New Zealand ODI Stats Indian National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team Injury Update of the match between India vs New Zealand live cricket LIVE CRICKET SCORE Live Score New Zealand Announce ODI And T20I Squad For India Series new zealand national cricket team match new zealand national cricket team vs india national cricket team match scorecard NEW ZEALAND VS INDIA Niranjan Shah Stadium Pitch Report Pitch Report playing XI Rajkot Weather Update Rohit Sharma Team India vs New Zealand today cricket match Today Match Prediction Today's Match IND vs NZ Vadodara International Cricket Stadium Virat Kohli Virat Kohli ICC ODI Ranking टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड न्यूजीलैंड ने भारत सीरीज के लिए वनडे और टी20आई टीम की घोषणा की न्यूजीलैंड बनाम भारत भारत बनाम न्यूजीलैंड टी20आई हेड-टू-हेड लाइव क्रिकेट स्ट्रीमिंग भारत बनाम न्यूजीलैंड वनडे भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम रोहित शर्मा विराट कोहली

\