Virat Kohli Hotel Room Leaked Video: राहुल द्रविड़ ने बाताया विराट कोहली का हाल, वीडियो लीक होने पर भड़के थे पूर्व कप्तान, पत्नी अनुष्का भी हुई थी खफा
होटल ने कोहली से माफी मांगी और कहा कि गोपनीयता लीक करने वाले को काम से निकाल दिया है. क्राउन पर्थ के प्रवक्ता के अनुसार एक बयान में कहा, "हम इसमें शामिल अतिथि से बिना शर्त माफी मांगते हैं और यह सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाते रहेंगे कि ऐसी घटना फिर ना हो."
ऑस्ट्रेलिया में आईसीसी टी20 विश्व कप सुपर-12 मैच खेल रही टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज के पर्थ में रूम का वीडियो लीक हुआ. इस लीक के बाद विराट ने सोशल मीडिया का सहारा लेते हुए अपनी नाराजगी का इजहार किया. उनकी अभिनेता पत्नी अनुष्का शर्मा ने कथित उल्लंघन पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की थी. कोहली ने कहा कि, "मैं इस तरह की गोपनीयता लीक करने से खुश नहीं हूं."
बहरहाल, आज जब प्रेस कांफ्रेंस में कोच राहुल द्रविड़ से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि, "ऐसा बिलकुल भी नहीं होना चाहिए मगर विराट ने इसे अच्छी तरह से हैंडल किया और वे अभी ठीक है."
It is disappointing but authorities have take action and we hope it doesnt happen in future. Virat has delt with it really well and he is fine.#RahulDravid on #ViratKohliroom issue#ViratKohlihotelroom
— Abdulkadir/ अब्दुलकादिर (@KadirBhaiLY) November 1, 2022
बता दें कि मामले के टूल पकड़ने के बाद, होटल ने कोहली से माफी मांगी और कहा कि गोपनीयता लीक करने वाले को काम से निकाल दिया है. क्राउन पर्थ के प्रवक्ता के अनुसार एक बयान में कहा, "हम इसमें शामिल अतिथि से बिना शर्त माफी मांगते हैं और यह सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाते रहेंगे कि ऐसी घटना फिर ना हो."
यहां देखें कोच द्रविड़ की प्रेस वार्ता
बता दें कि, बुधवार को टीम इंडिया का मुकाबला बांग्लादेश के साथ होना हैं. यह मैच टीम इंडिया को सेमी-फाइनल के हिसाब से जीतना आवश्यक है.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 01, 2022 12:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

