क्रिकेट के मैदान में सभी बड़े रिकॉर्ड तोड़ने वाले कप्तान विराट कोहली अबतक नहीं कर पाए हैं ये काम

भारतीय टीम के मौजूदा कप्तान विराट कोहली की अगुवाई में टीम इंडिया ने हाल के दिनों में बेहद उम्दा प्रदर्शन किया है. विराट सेना ने हाल ही में घरेलू दौरे पर आई बेहद मजबूत ऑस्ट्रेलियाई टीम को वनडे सीरीज में 2-1 से मात देकर अपने कप्तानी की काबलियत को पेस किया है. कोहली अपने इसी प्रदर्शन को न्यूजीलैंड में भी जारी रखना चाहेंगे.

विराट कोहली (Photo Credits: Getty Images)

India Vs New Zealand 1st T20 Match 2020: भारतीय टीम के मौजूदा कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) की अगुवाई में टीम इंडिया (Team India) ने हाल के दिनों में बेहद उम्दा प्रदर्शन किया है. विराट सेना ने हाल ही में घरेलू दौरे पर आई बेहद मजबूत ऑस्ट्रेलियाई टीम को वनडे सीरीज में 2-1 से मात देकर अपने कप्तानी की काबलियत को पेस किया है. कोहली अपने इसी प्रदर्शन को न्यूजीलैंड में भी जारी रखना चाहेंगे. बता दें कि कोहली ने अबतक न्यूजीलैंड में एक भी मैच नहीं खेला है. ऐसे में ये देखना काफी दिलचस्प होगा की कोहली का बल्ला न्यूजीलैंड में भी गरजता है या खामोश रहता है.

बात करें कोहली के क्रिकेट करियर के बारे में तो उन्होंने अबतक देश के लिए 78 T20 मैच खेलते हुए 72 इनिंग्स में 138.53 की स्ट्राइक रेट से 2689 रन बनाए हैं. इस दौरान कोहली के बल्ले से 24 अर्द्धशतक भी निकले हैं. कोहली का इस फॉर्मेट में व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नाबाद 94 रन है. वहीं गेंदबाजी में उन्होंने 78 मैच खेलते हुए 12 इनिंग्स में चार सफलता दर्ज की है.

यह भी पढ़ें- IND vs NZ 1st T20 Match 2020: न्यूजीलैंड में टीम इंडिया का प्रदर्शन रहा है बेहद शर्मनाक, आंकड़े दे रहे हैं गवाही

बता दें कि दोनों टीमों के बीच न्यूजीलैंड में अबतक कुल पांच T20 मैच खेले गए हैं. जिसमें से मेजबान टीम ने जहां चार मैचों में सफलता प्राप्त की है, वहीं भारतीय टीम न्यूजीलैंड को महज एक बार मात देनें में कामयाब रही है. टीम इंडिया को यह एकमात्र सफलता साल 2019 में ऑकलैंड में मिली थी. इस मुकाबले में भारतीय टीम ने रोहित शर्मा के अगुवाई में मेहमान टीम को सात विकेट से मात दी थी.

भारत और न्यूजीलैंड के बीच सर्वाधिक स्कोर का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के नाम है. कीवी टीम ने पिछले साल फरवरी में वेलिंगटन में निर्धारित ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 219 रन बनाए थे. वहीं न्यूजीलैंड के‌ खिलाफ भारत का सर्वाधिक स्कोर 6 विकेट पर 208 रन का है. जो उसने लक्ष्य का पीछा करते हुए हैमिल्टन में बनाए थे.

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Women's Asia Cup 2026 Semi Final Match Dubai Pitch Report: दुबई में बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या गेंदबाजों का होगा जलवा? सेमीफाइनल मुकाबले से पहले जानें पिच रिपोर्ट

IND W vs BAN W, Women's Asia Cup 2026 Semi Final Match Winner Prediction: क्या सेमीफाइनल में बांग्लादेश को हराकर फाइनल में जगह बनाएगी टीम इंडिया? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Dubai Weather Update: दुबई में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पूरे मुकाबले का लुत्फ? पहले सेमीफाइनल से पहले जानें मौसम और पिच का हाल

India Women vs Bangladesh Women Semi Final Match Preview: दुबई में आज होगा भारत और बांग्लादेश महिला टीम के बीच महामुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सभी डिटेल्स