Virat Kohli Fan Sentenced to Life Imprisonment: विराट कोहली फैन को हुई उम्रकैद की सज़ा! तमिलनाडु के अरियालुर में शराब के नशे में रोहित शर्मा समर्थक का बल्ले से की थी हत्या

25 वर्षीय धर्मराज को अपने दोस्त विग्नेश की हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई गई है. विग्नेश रोहित शर्मा और उनकी आईपीएल टीम मुंबई इंडियंस का समर्थक था. अक्टूबर 2022 में शराब के नशे में दोनों के बीच इस बात पर बहस शुरू हुई कि कौन-सा क्रिकेटर बेहतर है, और फिर मामला खून-खराबे तक पहुंच गया था.

Representational Image | PTI

Virat Kohli Fan Sentenced to Life Imprisonment: खेल के प्रति दीवानगी किस तरह जानलेवा रूप ले सकती है, इसका ताज़ा उदाहरण तमिलनाडु(Tamil Nadu) में देखने को मिला हैं. अरियालुर(Ariyalur) जिले के पॉय्यूर(Poyyur) गांव में विराट कोहली(Virat Kohli) के समर्थक 25 वर्षीय धर्मराज को अपने दोस्त विग्नेश की हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई गई है. विग्नेश रोहित शर्मा और उनकी आईपीएल टीम मुंबई इंडियंस का समर्थक था. अक्टूबर 2022 में शराब के नशे में दोनों के बीच इस बात पर बहस शुरू हुई कि कौन-सा क्रिकेटर बेहतर है, और फिर मामला खून-खराबे तक पहुंच गया था. जोकोविच बनाम टेलर फ्रिट्ज यूएस ओपन सेमीफाइनल मैच देखने पहुंचे एमएस धोनी, वीडियो हुआ वायरल

पुलिस के मुताबिक, बहस के दौरान विग्नेश ने धर्मराज का मजाक उड़ाया और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की नाकामियों की तुलना धर्मराज की बोलने की दिक्कत से की थी. इससे गुस्साए धर्मराज ने पहले बोतल और फिर बल्ले से हमला कर दिया, जिससे विग्नेश की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद धर्मराज को गिरफ्तार किया गया और गुरुवार को अरियालुर जिला सत्र न्यायालय की प्रधान न्यायाधीश मलार वेलेंटिना ने उन्हें हत्या का दोषी ठहराते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई हैं.

यह मामला देशभर में चर्चा का विषय बन गया है और खेल प्रेमियों की अतिवादी सोच पर सवाल खड़े कर रहा है.क्रिकेट जैसे खेल में खिलाड़ियों के प्रति वफादारी और जुनून आम है, लेकिन यह घटना दिखाती है कि जब यह दीवानगी हद से आगे बढ़ती है तो कितना दुखद अंजाम हो सकता है. सामाजिक विशेषज्ञों और प्रशासन ने भी लोगों से अपील की है कि खेल को जोड़ने का माध्यम समझें, न कि विभाजन और हिंसा का कारण बने.

Share Now

\