Virat Kohli Milestone: एडिलेड में विराट कोहली रच सकते हैं इतिहास, लारा और विवियन रिचर्ड्स के रिकॉर्ड तोड़ने से बस चंद कदम दूर

एडिलेड का मैदान विराट कोहली के लिए हमेशा खास रहा है. यहां उन्होंने कई यादगार पारियां खेली हैं और इस बार उनके पास ब्रायन लारा और सर विवियन रिचर्ड्स जैसे महान खिलाड़ियों को पीछे छोड़ने का मौका है.

विराट कोहली (Photo Credits: BCCI/Twitter)

Australia National Cricket Team vs India National Cricket Team: ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट बनाम भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम 5 मैचों के टेस्ट सीरीज( Test Series) का दूसरा मुकाबला 06 दिसम्बर( शुक्रवार) से एडिलेड(Adelaide) के एडिलेड ओवल(Adelaide Oval) में खेला जाएगा. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की पांच मैचों की सीरीज जोरों पर है, भारत ने पहले टेस्ट में पर्थ में ऑस्ट्रेलिया को 295 रनों से हराकर शानदार शुरुआत की, इस जीत के हीरो रहे विराट कोहली, जिन्होंने दूसरी पारी में 143 गेंदों पर शानदार शतक जमाते हुए फॉर्म में वापसी की, दूसरे मैच में विराट कोहली के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका है. यह भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया पहले टेस्ट में विराट कोहली ने जड़ा अपना 30वां टेस्ट शतक, इस मामले में सचिन तेंदुलकर को छोड़ा पीछे

एडिलेड ओवल पर विदेशी बल्लेबाजों में सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने का रिकॉर्ड अब तक वेस्टइंडीज के दिग्गज ब्रायन लारा के नाम है, जिन्होंने इस मैदान पर 610 रन बनाए हैं. विराट कोहली ने अब तक यहां 509 रन बनाए हैं और उन्हें लारा का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए सिर्फ 102 रनों की जरूरत है. इसके अलावा, वह 44 रन बनाकर सर विवियन रिचर्ड्स (552 रन) का रिकॉर्ड भी पीछे छोड़ देंगे.

पर्थ में विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरी पारी में नाबाद 100 रनों की पारी खेली. यह टेस्ट क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया में उनका सातवां शतक था. इसके साथ ही उन्होंने तीनों फॉर्मेट्स में मिलाकर ऑस्ट्रेलिया में 10 शतक पूरे कर लिए. विराट कोहली यह उपलब्धि हासिल करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं. एडिलेड का मैदान विराट कोहली के लिए हमेशा खास रहा है. यहां उन्होंने कई यादगार पारियां खेली हैं और इस बार उनके पास ब्रायन लारा और सर विवियन रिचर्ड्स जैसे महान खिलाड़ियों को पीछे छोड़ने का मौका है.

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\