विराट कोहली ने की नई शुरुआत, Puma छोड़ने के बाद Agilitas Sports से की पार्टनरशिप

भारतीय क्रिकेट के सुपरस्टार विराट कोहली (Virat Kohli) ने एक बार फिर सुर्खियां बटोरी हैं, लेकिन इस बार वजह उनका खेल नहीं बल्कि एक बड़ा बिजनेस फैसला है. सोमवार, 8 दिसंबर को कोहली ने भारतीय स्पोर्ट्सवियर स्टार्टअप Agilitas Sports के साथ अपनी पार्टनरशिप का ऐलान किया.

Virat Kohli | PTI

भारतीय क्रिकेट के सुपरस्टार विराट कोहली (Virat Kohli) ने एक बार फिर सुर्खियां बटोरी हैं, लेकिन इस बार वजह उनका खेल नहीं बल्कि एक बड़ा बिजनेस फैसला है. सोमवार, 8 दिसंबर को कोहली ने भारतीय स्पोर्ट्सवियर स्टार्टअप Agilitas Sports के साथ अपनी पार्टनरशिप का ऐलान किया. भारत की साउथ अफ्रीका पर 2-1 की वनडे सीरीज जीत में ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज़’ बनने के कुछ ही दिनों बाद कोहली ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो के जरिए इस नए सफर की पुष्टि की.

इस साल की शुरुआत में ही विराट कोहली ने स्पोर्ट्सवियर की दिग्गज कंपनी PUMA के साथ अपनी लंबी साझेदारी खत्म कर दी थी. साल 2017 में हुआ उनका यह करार करीब 110 करोड़ रुपये का बताया जाता है, जिसके तहत ‘One8’ नाम से उनका लाइफस्टाइल-एथलीज़र ब्रांड लॉन्च हुआ था. रिपोर्ट्स के मुताबिक PUMA ने इस साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए लगभग 300 करोड़ रुपये का ऑफर दिया था, लेकिन कोहली ने इसे ठुकराकर एक भारतीय स्टार्टअप पर दांव लगाने का फैसला किया.

क्यों चुना Agilitas Sports

Agilitas Sports की स्थापना अभिषेक गांगुली ने की है, जो PUMA इंडिया और साउथ ईस्ट एशिया के पूर्व मैनेजिंग डायरेक्टर रह चुके हैं. कोहली के अनुसार, उन्हें इस ब्रांड की मैन्युफैक्चरिंग क्षमता, इंडस्ट्री की गहरी समझ और मजबूत टीम ने प्रभावित किया. कोहली ने कहा कि यह सिर्फ एक बिज़नेस डील नहीं, बल्कि एक ऐसा मंच है जो लोगों को अपना पूरा पोटेंशियल हासिल करने के लिए प्रेरित करता है. उनके शब्दों में, “यह हमारे अपने लोगों द्वारा डिजाइन किया गया है और भारत में ही बनाया गया है.”

ब्रांड एंबेसडर नहीं, अब को-क्रिएटर

इस साझेदारी में विराट कोहली सिर्फ चेहरा ही नहीं बने हैं, बल्कि उन्होंने कंपनी में बड़ा निवेश भी किया है. रेगुलेटरी फाइलिंग्स के मुताबिक कोहली ने लगभग 40 करोड़ रुपये का निवेश किया है, जिससे उन्हें Agilitas Sports में करीब 1.94 फीसदी हिस्सेदारी मिलती है. इस कदम के साथ ही कोहली की भूमिका ब्रांड एंबेसडर से आगे बढ़कर को-क्रिएटर और स्टेकहोल्डर की हो गई है, जो कंपनी की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाएंगे.

One8 को मिलेगा नया रूप

नई डील के तहत कोहली का लोकप्रिय ब्रांड One8 अब Agilitas के बिज़नेस मॉडल के तहत आगे बढ़ेगा. रिपोर्ट्स के अनुसार One8 को एक नया ब्रांड आइडेंटिटी देने की तैयारी है, जिसमें नए फुटवियर और अपैरल कलेक्शन शामिल होंगे. इसके साथ ही रिटेल नेटवर्क को भी विस्तार देने की योजना है. अंदरखाने की खबरें बताती हैं कि इसका मकसद One8 को एक ग्लोबल ब्रांड में बदलना है, जो आने वाले वर्षों में भारत के बाहर भी कदम रख सकता है.

Agilitas का बड़ा विजन

Agilitas Sports खुद को एक फुल-लाइफसाइकल स्पोर्ट्सवियर कंपनी के रूप में पेश कर रही है, जहां मैन्युफैक्चरिंग से लेकर रिटेल तक सब कुछ एक ही इकोसिस्टम में होगा. कोहली जैसे ग्लोबल आइकन की मौजूदगी से ब्रांड को न सिर्फ विश्वसनीयता मिलेगी, बल्कि युवाओं के बीच जबरदस्त पहचान भी बनेगी.

करियर के आखिरी दौर में भी सबसे बड़ा चेहरा

36 साल के विराट कोहली भले ही अपने अंतरराष्ट्रीय करियर के अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रहे हों, लेकिन उनकी ब्रांड वैल्यू आज भी शीर्ष पर है. टेस्ट और T20 इंटरनेशनल से संन्यास लेने के बाद अब वह सिर्फ वनडे फॉर्मेट खेल रहे हैं और उनकी नजरें 2027 वनडे वर्ल्ड कप पर टिकी हैं, जिसकी मेज़बानी अफ्रीका करेगा.

बल्ले से भी दिया जवाब

साउथ अफ्रीका के खिलाफ हालिया वनडे सीरीज़ में दो शतक और एक अर्धशतक जड़कर कोहली ने आलोचकों को चुप कर दिया. उनका प्रदर्शन पुराने विराट की याद दिलाने वाला था, जहां हर सवाल का जवाब बल्ले से मिलता है.

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs SRH, TATA IPL 2026 1st Match Scorecard: पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RCB vs SRH, TATA IPL 2026 1st Match Scorecard: सनराइजर्स हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, ईशान किशन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के मैच का स्कोरकार्ड Live

RCB vs SRH, TATA IPL 2026 1st Match Toss Update And Live Scorecard: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड