Ind vs Aus 2020: किंग कोहली ने किया वो कारनामा जो धोनी-गांगुली भी नहीं कर सके थे

टी-20 सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल करने के साथ ही विराट कोहली आस्ट्रेलिया में आस्ट्रेलिया के खिलाफ सभी प्रारुपों में सीरीज जीतने वाले पहले एशियाई और भारतीय कप्तान बन गए हैं. कोहली की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने 2018-19 में 2-1 से टेस्ट सीरीज जीती थी जबकि उसके बाद उसने वनडे सीरीज भी 2-1 से अपने नाम की थी.

विराट कोहली (Photo Credits: PTI)

सिडनी, 7 दिसंबर: टी-20 सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल करने के साथ ही विराट कोहली (Virat Kohli) आस्ट्रेलिया में आस्ट्रेलिया के खिलाफ सभी प्रारुपों में सीरीज जीतने वाले पहले एशियाई और भारतीय कप्तान बन गए हैं. कोहली की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने 2018-19 में 2-1 से टेस्ट सीरीज जीती थी जबकि उसके बाद उसने वनडे सीरीज भी 2-1 से अपने नाम की थी. भारत ने पिछली बार आस्ट्रेलियाई दौरे पर टी-20 सीरीज ड्रॉ कराई थी जबकि इस बार उसने पहले दो मैच जीतकर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त ले ली है. सीरीज का तीसरा और अंतिम मैच मंगलवार को सिडनी में खेला जाएगा.

भारत ने 2016 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में टी-20 सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप हासिल की थी. धोनी की कप्तानी में भारत ने आस्ट्रेलिया में 2007-08 में त्रिकोणीय सीरीज भी अपने नाम की थी. धोनी हालांकि भारत को टेस्ट सीरीज जिताने में विफल रहे थे और 2011-12 में उसे चार मैचों की टेस्ट सीरीज गंवानी पड़ी थी. भारत ने 2015-16 में भी वनडे सीरीज 1-4 से गंवाई थी. धोनी की कप्तानी में ही भारत को 2014-15 में 0-2 से सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था.

यह भी पढ़ें: पहले अभ्यास मैच में उमेश यादव, आर अश्विन का उम्दा प्रदर्शन, हरफनमौला ग्रीन के शतक से आस्ट्रेलिया ए मजबूत

धोनी की कप्तानी में आस्ट्रेलिया में 2007-08 में त्रिकोणीय सीरीज जीतने से पहले भारत ने एक बार भी आस्ट्रेलिया में कोई सीरीज नहीं जीती थी. जहां, भारत ने एक तरफ आस्ट्रेलिया में सभी प्रारुपों में सीरीज जीती है, तो वहीं टेस्ट खेलने वाले एशिया के टॉप तीन देश-पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश में से किसी ने भी अब तक आस्ट्रेलिया में एक भी टेस्ट सीरीज नहीं जीती है.

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs LSG, IPL 2026 24th Match Scorecard: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 5 विकेट से हराया, विराट कोहली और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Live Score Update: चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Key Players To Watch Out: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Live Toss And Scorecard: चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड