Virat Kohli, Anushka Sharma Attend Wimbledon 2025: विंबलडन देखने पहुंचे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा, लंदन में टेनिस का लुत्फ उठाते नजर आया स्टार कपल

Virat Kohli, Anushka Sharma Attend Wimbledon 2025: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा अपनी बेटी वामिका और बेटे अकाय के साथ इस समय क्रिकेट से दूर अपने घर लंदन में हैं. ऑल इंग्लैंड लॉन टेनिस और क्रोकेट क्लब में इस समय विंबलडन चैंपियनशिप 2025 चल रही है. टेनिस प्रतियोगिता के एक मैच के दौरान विराट और अनुष्का को स्टैंड में देखा गया. प्रशंसकों ने उन्हें लंबे समय के बाद सार्वजनिक रूप से वापस देखना पसंद किया और सोशल मीडिया पर तस्वीर वायरल कर दी.

विंबलडन देखने पहुंचे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा