India vs Australia: तीसरे वनडे मैच में ऑलराउंडर विजय शंकर ने किया डेब्यू, जानें कप्तान कोहली ने उन्हें क्यों दिया मौका

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी तीन मैचों की वनडे सीरीज में आज कप्तान विराट कोहली ने बड़ा बदलाव करते हुए अंबाती रायडू के स्थान पर ऑलराउंडर केदार जाधव को वहीं कुलदीप यादव की जगह पर लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल को टीम में शमिल किया है.

विजय शंकर (Photo Credit: IANS)

India vs Australia: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी तीन मैचों की वनडे सीरीज में आज कप्तान विराट कोहली ने बड़ा बदलाव करते हुए अंबाती रायडू के स्थान पर ऑलराउंडर केदार जाधव को वहीं कुलदीप यादव की जगह पर लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल को टीम में शमिल किया है. वहीं पिछले मैच में भारतीय टीम के लिए डेब्यू करने वाले मोहम्मद सिराज के स्थान पर आज विजय शंकर को टीम में शामिल कर पदार्पण का मौका दिया गया है.

बता दें कि युवा ऑलराउंडर विजय शंकर इससे पहले भारतीय टीम के लिए पांच T20 मैच खेल चुके हैं. विजय शंकर की गेंदबाजी की बात करें तो पांच T20 मैच खेलते हुए शंकर ने तीन विकेट अपने नाम दर्ज किए हैं. जिसमें सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी उनकी 32 रन देकर दो विकेट है. वहीं अगर शंकर के बल्लेबाजी की बात करें तो पांच T20 मैच खेलते हुए शंकर ने एक पारी में 17 रन बनाए हैं. शंकर का T20 मैच में हाई स्कोर भी 17 रन है.

यह भी पढ़ें- Watch Video: श्रीसंत के नजर में भारतीय कप्तान विराट कोहली नहीं बल्कि सचिन तेंदुलकर है बेहतर बल्लेबाज

भारतीय टीम इस प्रकार है:

भारत: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, केदार जाधव, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक, विजय शंकर, रवींद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, युजवेंद्र चहल.

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IND W vs BAN W, Women's Asia Cup 2026 1st Semi-Final Match Live Score Update: दुबई में आज भारत और बांग्लादेश महिला टीम के बीच खेला जा रहा हैं पहला सेमीफाइनल मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Live Toss And Scorecard: दुबई में बांग्लादेश महिला की कप्तान निगार सुल्ताना ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड