Video: मुकेश अंबानी और नीता अंबानी ने अनंत और राधिका मर्चेंट की संगीत सेरेमनी में वर्ल्ड कप विजेता टीम इंडिया के खिलाड़ियों की सराहना की, देखें वीडियो
Sangeet celebrations of Anant Ambani and Radhika Merchant,(Photo: ANI)

भारत की आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 विजेता टीम के सदस्य सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या कप्तान रोहित शर्मा के साथ 05 जुलाई को मुंबई के बांद्रा में जियो वर्ल्ड सेंटर में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के संगीत समारोह में शामिल हुए. इस दौरान रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी ने टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा और क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या को मंच पर बुलाया और पूरी सभा ने विश्व कप विजेता नायकों की सराहना की. मुकेश अंबानी ने भी उनके प्रयासों की सराहना करते हुए एक भाषण दिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

मुकेश अंबानी और नीता अंबानी ने टीम इंडिया के खिलाड़ियों की सराहना की