Venkatesh Prasad Elected New president of KSCA: वेंकटेश प्रसाद बने कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ के नए अध्यक्ष, चिन्नास्वामी में क्रिकेट की वापसी पर जोर

प्रसाद की अगुवाई वाली टीम ‘टीम गेम चेंजर्स’ ने यह चुनाव बड़े अंतर से जीता और लगभग सभी प्रमुख पदों पर कब्ज़ा जमाया. उनके प्रतिद्वंदी उम्मीदवार के.एन. शांत कुमार, जिन्हें बृजेश पटेल का समर्थन प्राप्त था, को हार का सामना करना पड़ा. चुनाव में प्रसाद पैनल का प्रदर्शन शानदार रहा. पूर्व भारतीय बल्लेबाज़ सुजीत सोमनसुंदर, जिन्होंने हाल ही में बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में क्रिकेट शिक्षा प्रमुख के पद से इस्तीफ़ा दिया था, उपाध्यक्ष चुने गए.

वेंकटेश प्रसाद(Credit: X/@RCBtweetzz)

Venkatesh Prasad Elected New president of KSCA: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम(India National Cricket Team) के पूर्व तेज़ गेंदबाज़ वेंकटेश प्रसाद को रविवार (7 दिसंबर) को हुए चुनाव में कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (KSCA) का नया अध्यक्ष चुना गया. प्रसाद की अगुवाई वाली टीम ‘टीम गेम चेंजर्स’ ने यह चुनाव बड़े अंतर से जीता और लगभग सभी प्रमुख पदों पर कब्ज़ा जमाया. उनके प्रतिद्वंदी उम्मीदवार के.एन. शांत कुमार, जिन्हें बृजेश पटेल का समर्थन प्राप्त था, को हार का सामना करना पड़ा. चुनाव में प्रसाद पैनल का प्रदर्शन शानदार रहा. पूर्व भारतीय बल्लेबाज़ सुजीत सोमनसुंदर, जिन्होंने हाल ही में बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में क्रिकेट शिक्षा प्रमुख के पद से इस्तीफ़ा दिया था, उपाध्यक्ष चुने गए. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 में इन धुरंधरो के साथ उतरेगी टीम इंडिया, ऐसी होगी भारत की संभावित भारतीय प्लेइंग इलेवन

पूर्व सचिव संतोष मेनन भी दोबारा इसी पद पर वापसी करने में सफल रहे. वहीं बी.एन. मधुकर ने कोषाध्यक्ष पद पर जीत हासिल की. बृजेश खेमे से केवल पूर्व अंपायर बी.के. रवि ही जीत दर्ज कर पाए और संयुक्त सचिव बने. चुनाव के दौरान और अपने मैनिफेस्टो में प्रसाद पैनल ने कहा था कि वे एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में मुख्यधारा क्रिकेट की वापसी को अपनी प्राथमिकता बनाएंगे. गौरतलब है कि RCB की खिताबी जीत का जश्न मनाते समय हुई भगदड़ के बाद स्टेडियम में बड़े आयोजनों पर रोक लगी थी.

चुनाव के दिन कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार, जो KSCA के लाइफ मेंबर भी हैं, मतदान के लिए स्टेडियम पहुंचे. मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा: "चिन्नास्वामी स्टेडियम से IPL मैचों को बाहर नहीं जाने देंगे. यह बेंगलुरु और कर्नाटक की प्रतिष्ठा का मुद्दा है. हम सुनिश्चित करेंगे कि सभी IPL मैच यहीं आयोजित हों."

उन्होंने आगे कहा कि सरकार सुरक्षा को मजबूत करेगी ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएँ दोबारा न हों, और साथ ही एक नए क्रिकेट स्टेडियम निर्माण की दिशा में भी आगे बढ़ा जाएगा. वेंकटेश प्रसाद की जीत को क्रिकेट जगत में बड़े बदलाव की संभावना के रूप में देखा जा रहा है, और अब सबकी नज़र इस बात पर होगी कि नया प्रबंधन राजधानी बेंगलुरु में क्रिकेट का माहौल कैसे पुनर्जीवित करता है.

 

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Live Score Update: एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Stats And Preview: चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Key Players To Watch Out: आज चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें