Virat Kohli को वॉन की नसीहत, कहा- समुद्र तट पर 3 महीने परिवार के साथ समय बिताओ

माइकल वॉन ने खराब फॉर्म में चल रहे भारतीय स्टार विराट कोहली को तीन महीने का विश्राम लेने की सलाह दी, जिसमें वह समुद्र तट पर जाकर बैठें और परिवार के साथ समय बितायें.

विराट कोहली (Photo Credits: Instagram)

लंदन, 7 जुलाई: इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने खराब फॉर्म में चल रहे भारतीय स्टार विराट कोहली को तीन महीने का विश्राम लेने की सलाह दी, जिसमें वह समुद्र तट पर जाकर बैठें और परिवार के साथ समय बितायें. IND vs WI: वेस्टइंडीज दौरे के लिए भारतीय टीम का ऐलान, शिखर धवन को सौंपी गई कप्तान की जिम्मेदारी

इंग्लैंड के खिलाफ कोविड-19 के कारण स्थगित हुए पांचवें टेस्ट में भी कोहली का बल्ले से खराब दौर जारी रहा. वह पिच पर अच्छी लय में दिख रहे थे लेकिन बड़ी पारी नहीं खेल सके. इंग्लैंड ने यह मैच जीतकर श्रृंखला 2-2 से बराबर की.

वॉन ने ‘क्रिकबज’ से बातचीत के दौरान कहा, ‘‘विराट ने निश्चित रूप से आईपीएल के अंत में थोड़ा आराम किया था. लेकिन मुझे ऐसा लगता है कि उसे विश्राम की जरूरत है. ऐसा लगता है कि उसे क्रिकेट से तीन महीने दूर रहने की जरूरत है. उसे समुद्री तट पर जाकर बैठना और समय बिताना चाहिए. ’’

उन्होंने कहा, ‘‘उसे जाकर अपने परिवार के साथ समय बिताना चाहिए क्योंकि 20 साल के करियर के लिये यह जरूरी है, जो उसका रहेगा क्योंकि वह इतना अच्छा खिलाड़ी है. ’’ तीन महीने के ब्रेक का असर पड़ेगा? उन्होंने कहा, ‘‘हां, इससे मदद मिलेगी. ’’

उन्होंने हालांकि भारत-इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के कार्यक्रम की आलोचना की और कहा कि खिलाड़ियों के लिये कुछ दिन के अंदर सभी तीनों प्रारूपो में खेलना असंभव है.

यह श्रृंखला टेस्ट मैच के खत्म होने के दो दिन के बाद ही शुरू होगी. उन्होंने कहा, ‘‘भारत और इंग्लैंड के बीच श्रृंखला का कार्यक्रम हास्यास्पद है. अगले कुछ वर्षों में हमें ऐसा और ज्यादा देखने को मिलेगा. खिलाड़ियों के लिये सभी तीनों प्रारूपों में एक साथ खेलना असंभव है. ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa, 1st T20I Pitch Report: माउंट माउंगानुई में पहले टी20 में बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या गेंदबाज मचाएंगे कहर? यहां जानें बे ओवल की पिच रिपोर्ट

New Zealand vs South Africa 1st T20I Match Live Streaming In India: आज न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच होगा पहला टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मुकाबले का लुफ्त

New Zealand vs South Africa, 1st T20I Preview: आज न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाएगा पहला टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand vs South Africa, 1st T20I Bay Oval Weather Update: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका पहले टी20 में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें माउंट माउंगानुई के मौसम का हाल

\