राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष चुने गए अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत, खेल राजनीति में चमक पाएगी किस्मत!

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को शुक्रवार को राजस्थान क्रिकेट संघ (आरसीए) का अध्यक्ष चुना गया. उन्होंने इस पद के लिए मंगलवार को नामांकन दाखिल किया था और उनका चुना जाना लगभग तय माना जा रहा था. राजनीति में प्रभावी शुरुआत करने में विफल रहे वैभव गहलोत को क्रिकेट प्रशासन में हालांकि खास अनुभव नहीं है.

वैभव गहलोत (Photo Credits: Twitter)

राजस्थान (Rajasthan) के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) के बेटे वैभव गहलोत (Vaibhav Gehlot) को शुक्रवार को राजस्थान क्रिकेट संघ (RCA) का अध्यक्ष चुना गया. उन्होंने इस पद के लिए मंगलवार को नामांकन दाखिल किया था और उनका चुना जाना लगभग तय माना जा रहा था. राजनीति में प्रभावी शुरुआत करने में विफल रहे वैभव गहलोत को क्रिकेट प्रशासन में हालांकि खास अनुभव नहीं है. 2019 के लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2019) में जोधपुर संसदीय क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के गजेंद्र सिंह शेखावत से वैभव गहलोत को बड़े अंतर से हार का सामना करना पड़ा था.

इससे पहले वैभव गहलोत को हाल में राजसमंद जिला क्रिकेट संघ के कोषाध्यक्ष पद पर निर्विरोध चुना गया था. वैभव गहलोत आरसीए की आयोजन समितियों का हिस्सा रहे हैं लेकिन वह पहली बार पदाधिकारी बने हैं. क्रिकेट राजनीति में उनकी शुरुआत जोधपुर जिला क्रिकेट संघ से करवाई जा रही थी. यह भी पढ़ें- हार के बाद कांग्रेस में घमासान जारी: अशोक गहलोत ने सचिन पायलट पर फोड़ा बेटे की हार का ठीकरा, कहा- जोधपुर से वैभव की हार का जिम्मा लें.

वहां कार्यकारी मंडल को भंग कर तदर्थ समिति भी बनाई गयी लेकिन मामला अदालत में चला गया तो उस योजना को ठंडे बस्ते में डाल वैभव गहलोत को राजसमंद जिला क्रिकेट संघ से आरसीए में लाया जा रहा है.

भाषा इनपुट

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड