भारतीय महान क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण ने लांच की अपनी आत्मकथा ‘281 एंड बियोंड’ का कवर

महान क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण ने स्टार स्पोर्ट्स के साथ मिलकर फेसबुक लाइवस्ट्रीम के जरिये अपनी आत्मकथा ‘281 एंड बियोंड’ का कवर लांच किया.

दिग्गज बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण (Photo Credit: Facebook)

नयी दिल्ली: महान क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण ने स्टार स्पोर्ट्स के साथ मिलकर फेसबुक लाइवस्ट्रीम के जरिये अपनी आत्मकथा ‘281 एंड बियोंड’ का कवर लांच किया. उनकी आत्मकथा 19 नवंबर को बाजार में आयेगी जिसमें सह लेखक खेल पत्रकार आर कौशिक हैं. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद से ही लक्ष्मण अपनी आत्मकथा लिखना चाहते थे. उन्होंने कल इसका कवर लांच करने के दौरान कहा कि यह किताब देश के एक खिलाड़ी की ‘अनोखी, पर सामान्य’ दास्तान बयां करेगी.

किताब का ‘टाइटल’ 2001 में ईडन गार्डन्स में आस्ट्रेलिया के खिलाफ लक्ष्मण की 281 रन की शानदार पारी से प्रेरित है जिसने सीरीज का रूख ही बदल दिया था. इस खिलाड़ी ने कहा, ‘‘मेरी जिंदगी का निर्णायक मोड़ 281 रन की पारी थी. किताब में मैंने मैच में खेलने के बारे में बात की है कि मैं मैच के लिये समय पर कैसे फिट हुआ. चौथे दिन राहुल द्रविड़ के साथ मेरी बल्लेबाजी और हमने वो साझेदारी कैसे बनाई तथा और भी कुछ.’’

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड