आस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज ख्वाजा का भारत के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला में खेलना संदिग्ध

आस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा का घुटने की चोट के कारण भारत के खिलाफ आगामी टेस्ट श्रृंखला में खेलना संदिग्ध है.

उस्मान ख्वाजा (Photo Credit: PTI)

अबुधाबी: आस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा का घुटने की चोट के कारण भारत के खिलाफ आगामी टेस्ट श्रृंखला में खेलना संदिग्ध है. ख्वाजा पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच के दौरान चोटिल हो गये थे. तीसरे दिन का खेल शुरू होने से पहले अभ्यास के दौरान उनके घुटने में चोट लग गयी थी और वह आस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में सलामी बल्लेबाज के रूप में नहीं उतर पाये थे. उनकी अनुपस्थिति में शान मार्श ने पारी का आगाज किया.

स्कैन से पता चला है कि ख्वाजा की कार्टिलेज में चोट लगी हैं और उन्हें आठ सप्ताह तक क्रिकेट से दूर रहना पड़ सकता है. भारत और आस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला छह दिसंबर से शुरू होगी. इससे पहले दोनों टीमों के बीच टी20 श्रृंखला खेली जाएगी.

ख्वाजा ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में लगभग 125 ओवर तक बल्लेबाजी की जिससे आस्ट्रेलिया इसे ड्रा कराने में सफल रहा था. बायें हाथ के इस बल्लेबाज के दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में जल्दी आउट होने के बाद आस्ट्रेलिया की टीम जूझती हुई नजर आयी और वह 145 रन पर सिमट गयी.

पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद भी सरदर्द होने के कारण शुक्रवार को दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन मैदान पर नहीं उतरे.

Share Now

संबंधित खबरें

IND A vs SL A, Tri-Nation Series Match Live Score Update: दांबुला में इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

IND A vs SL A, Tri-Nation Series Match Live Streaming In India: आज इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

IND A vs SL A, Tri-Nation Series 4th Match Dambulla Pitch Report And Weather Update: रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या गेंदबाज बरपाएंगे कहर? रोमांचक मुकाबले से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IND-W vs PAK-W, ICC Women's T20 World Cup 2026 6th Match Scorecard: बर्मिंघम में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 64 रनों से दी करारी शिकस्त, स्मृति मंधाना ने खेली शानदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड