USA vs NAM, T20 World Cup 2026 26th Match Scorecard: चेन्नई में यूएसए ने नामीबिया को 31 रनों से रौंदा, शैडली वान शल्कविक ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

नामीबिया की टीम को विलेम मायबर्ग ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. नामीबिया की ओर से विलेम मायबर्ग और गेरहार्ड इरास्मस ने सबसे ज्यादा दो-दो विकेट अपने नाम किए. विलेम मायबर्ग और गेरहार्ड इरास्मस के अलावा किसी भी गेंदबाज को विकेट नहीं मिला. नामीबिया की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 200 रन बनाने थे.

यूएसए बनाम नामीबिया (Photo Credit: X Formerly Twitter)

United States of America National Cricket Team vs Namibia National Cricket Team, ICC T20 World Cup 2026 26th Match Scorecard Update: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 26वां मुकाबला आज यानी 15 फरवरी को संयुक्त राज्य अमेरिका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम नामीबिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला चेन्नई (Chennai) के एमए चिदम्बरम स्टेडियम (MA Chidambaram Stadium) में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में यूएसए की टीम ने नामीबिया को 31 रनों से हरा दिया हैं. इसके साथ ही नामीबिया की टीम इस टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं. इस टूर्नामेंट में अमेरिका की अगुवाई मोनांक पटेल (Monank Patel) कर रहे हैं. जबकि, नामीबिया की कमान गेरहार्ड इरास्मस (Gerhard Erasmus) के कंधों पर है. यह भी पढ़ें: India vs Pakistan, T20 World Cup 2026 27th Match Toss Winner Prediction: कोलंबो में टीम इंडिया बनाम पाकिस्तान के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

संयुक्त राज्य अमेरिका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम नामीबिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (United States of America National Cricket Team vs Namibia National Cricket Team Match Scorecard)

इस रोमांचक मुकाबले में अमेरिका के कप्तान मोनांक पटेल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी संयुक्त राज्य अमेरिका की टीम का आगाज धमाकेदार रहा और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 68 रन बोर्ड पर जड़ दिए.

पहले बल्लेबाजी करते हुए संयुक्त राज्य अमेरिका की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट खोकर 199 रन बनाए. संयुक्त राज्य अमेरिका की तरफ से संजय कृष्णमूर्ति ने सबसे ज्यादा नाबाद 68 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान संजय कृष्णमूर्ति ने महज 33 गेंदों पर चार चौके और छह छक्के लगाए. संजय कृष्णमूर्ति के अलावा कप्तान मोनांक पटेल ने 52 रन बनाए.

दूसरी तरफ, नामीबिया की टीम को विलेम मायबर्ग ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. नामीबिया की ओर से विलेम मायबर्ग और गेरहार्ड इरास्मस ने सबसे ज्यादा दो-दो विकेट अपने नाम किए. विलेम मायबर्ग और गेरहार्ड इरास्मस के अलावा किसी भी गेंदबाज को विकेट नहीं मिला. नामीबिया की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 200 रन बनाने थे.

बता दें कि लक्ष्य का पीछा करने उतरी नामीबिया की टीम का आगाज भी शानदार रहा और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए रन बोर्ड पर जड़ दिए. नामीबिया की टीम 20 ओवर में छह विकेट खोकर महज 168 रन ही बना सकीं. नामीबिया की तरफ से लौरेन स्टीनकैंप ने सबसे ज्यादा 58 रनों की धुआंधार पारी खेली. इस धमाकेदार पारी के दौरान लौरेन स्टीनकैंप ने महज 39 गेंदों पर पांच चौके और तीन छक्के लगाए. लौरेन स्टीनकैंप के अलावा जेजे स्मिट ने 31 रन बटोरे.

वहीं, संयुक्त राज्य अमेरिका की टीम को शैडली वान शल्कविक ने पहली बड़ी सफलता दिलाई. संयुक्त राज्य अमेरिका की ओर से शैडली वान शल्कविक ने सबसे ज्यादा दो विकेट अपने नाम किए. शैडली वान शल्कविक के अलावा सौरभ नेत्रवलकर, शुभम रंजने और अली खान ने एक-एक विकेट चटकाए.

पहली पारी का स्कोरकार्ड:

संयुक्त राज्य अमेरिका की बल्लेबाजी: 199/4, 20 ओवर (मोनांक पटेल 52 रन, शायन जहांगीर 22 रन, सैतेजा मुक्कमल्ला 17 रन, संजय कृष्णमूर्ति नाबाद 68 रन, मिलिंद कुमार 28 रन और शुभम रंजने नाबाद 5 रन.)

नामीबिया की गेंदबाजी: (विलेम मायबर्ग 2 विकेट और गेरहार्ड इरास्मस 2 विकेट).

दूसरी पारी का स्कोरकार्ड:

नामीबिया की बल्लेबाजी: 168/6, 20 ओवर (जान फ्राइलिनक 19 रन, लौरेन स्टीनकैंप 58 रन, जान निकोल लॉफ्टी-ईटन 28 रन, गेरहार्ड इरास्मस 6 रन, जेजे स्मिट 31 रन, ज़ेन ग्रीन रिटातर्ड हर्ट 18 रन, डायलन लीचर नाबाद 0 रन और रूबेन ट्रम्पेलमैन नाबाद 3 रन.)

संयुक्त राज्य अमेरिका की गेंदबाजी: (सौरभ नेत्रवलकर 1 विकेट, शैडली वान शल्कविक 2 विकेट, शुभम रंजने 1 विकेट और अली खान 1 विकेट).

नोट: संयुक्त राज्य अमेरिका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम नामीबिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

USA vs NAM, T20 World Cup 2026 26th Match Scorecard: चेन्नई में यूएसए ने नामीबिया के सामने रखा 200 रनों का टारगेट, संजय कृष्णमूर्ति ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

USA vs NAM, T20 World Cup 2026 26th Match Live Score Update: चेन्नई में अमेरिका बनाम नामीबिया के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

USA vs NAM, T20 World Cup 2026 26th Match Live Toss And Scorecard: चेन्नई में अमेरिका के कप्तान मोनांक पटेल ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

USA vs NAM, T20 World Cup 2026 26th Match Prediction: अहम मुकाबले में नामीबिया को हराकर ग्रुप ए में बढ़त बनाना चाहेगी अमेरिका, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

\