UPW vs MI, WPL 2026 10th Match Scorecard: नवी मुंबई में यूपी वारियर्स महिला ने मुंबई इंडियंस महिला को 22 रनों से हराया, गेंदबाजों ने मचाया कोहराम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड
मुंबई इंडियंस की टीम को निकोला केरी ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. मुंबई इंडियंस की ओर से अमेलिया केर ने सबसे ज्यादा तीन विकेट अपने नाम किए. अमेलिया केर के अलावा नेट साइवर-ब्रंट ने दो विकेट चटकाए. मुंबई इंडियंस की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 188 रन बनाने थे.
Mumbai Indians Women vs UP Warriorz Women, Womens Premier League 2026 10th Match Scorecard Update: टाटा महिला प्रीमियर लीग 2026 का दसवां मुकाबला आज यानी 17 जनवरी को मुंबई इंडियंस महिला बनाम यूपी वारियर्स महिला के बीच खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला नवी मुंबई (Navi Mumbai) के डॉ डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी (Dr DY Patil Sports Academy) में खेला गया. दोनों टीमों का यह पांचवां मुकाबला था. इस रोमांचक मुकाबले में यूपी वारियर्स महिला की टीम ने मुंबई इंडियंस को 22 रनों से हरा दिया. इसके साथ ही यूपी वारियर्स महिला की टीम ने इस सीजन में अपनी दूसरी जीत दर्ज कर ली हैं. इस सीजन में यूपी वारियर्स महिला की अगुवाई मेग लैनिंग (Meg Lanning) कर रहीं हैं. जबकि, मुंबई इंडियंस की कमान हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: DC vs RCB, WPL 2026 11th Match Prediction: नवी मुंबई में आज दिल्ली कैपिटल्स महिला बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला के बीच खेला जाएगा टूर्नामेंट का 11वां मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी
मुंबई इंडियंस महिला क्रिकेट टीम बनाम यूपी वारियर्स महिला क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (Mumbai Indians Women Cricket Team vs UP Warriorz Women Cricket Team Match Scorecard)
इस रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी यूपी वारियर्स की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और महज पांच रन के स्कोर पर टीम को पहला बड़ा झटका लगा. इसके बाद मेग लैनिंग और फोबे लिचफील्ड ने मिलकर पारी को संभाला और टीम का स्कोर 124 रन तक लेकर गए.
पहले बल्लेबाजी करते हुए यूपी वारियर्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर 187 रन बनाए. यूपी वारियर्स की तरफ से कप्तान मेग लैनिंग सबसे ज्यादा 70 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान मेग लैनिंग ने 45 गेंदों पर 11 चौके और दो छक्के लगाए. मेग लैनिंग के अलावा फोबे लिचफील्डने ने 61 रन बनाए.
दूसरी तरफ, मुंबई इंडियंस की टीम को निकोला केरी ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. मुंबई इंडियंस की ओर से अमेलिया केर ने सबसे ज्यादा तीन विकेट अपने नाम किए. अमेलिया केर के अलावा नेट साइवर-ब्रंट ने दो विकेट चटकाए. मुंबई इंडियंस की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 188 रन बनाने थे.
बता दें कि लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम का आगाज भी निराशाजनक रहा और महज 44 रन के स्कोर पर टीम के तीन बल्लेबाज पवेलियन लौट गए. मुंबई इंडियंस की टीम 20 ओवर में छह विकेट खोकर महज 165 रन ही बना सकीं. मुंबई इंडियंस की तरफ से अमेलिया केर ने सबसे ज्यादा नाबाद 49 रनों की धुआंधार पारी खेली. इस धमाकेदार पारी के दौरान अमेलिया केर ने महज 28 गेंदों पर छह चौके और एक छक्का लगाई. अमेलिया केर के अलावा अमनजोत कौर ने 41 रन बटोरे.
वहीं, यूपी वारियर्स की टीम को क्रांति गौड़ ने पहली बड़ी सफलता दिलाई. यूपी वारियर्स की ओर से शिखा पांडे ने सबसे ज्यादा दो विकेट अपने नाम किए. शिखा पांडे के अलावा क्रांति गौड़, सोफी एक्लेस्टोन, दीप्ति शर्मा और क्लो ट्रायॉन ने एक-एक विकेट चटकाए.
पहली पारी का स्कोरकार्ड:
यूपी वारियर्स की बल्लेबाजी: 187/8, 20 ओवर (किरण नवगिरे 0 रन, मेग लैनिंग 70 रन, फोबे लिचफील्ड 61 रन, हरलीन देयोल 25 रन, श्वेता सहरावत 0 रन, क्लो ट्रायॉन 21 रन, दीप्ति शर्मा 0 रन, सोफी एक्लेस्टोन 1 रन और आशा शोभना जॉय नाबाद 0 रन.)
मुंबई इंडियंस की गेंदबाजी: (नेट साइवर-ब्रंट 2 विकेट, अमेलिया केर 3 विकेट, निकोला केरी 1 विकेट, हेले मैथ्यूज 1 विकेट और अमनजोत कौर 1 विकेट).
दूसरी पारी का स्कोरकार्ड:
मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी: 165/6, 20 ओवर (हेले मैथ्यूज 13 रन, गुनालन कमलिनी 10 रन, नट साइवर-ब्रंट 15 रन, हरमनप्रीत कौर 18 रन, निकोला केरी 6 रन, अमेलिया केर नाबाद 49 रन, अमनजोत कौर 41 रन और गुनालन कमलिनी नाबाद 9 रन.)
यूपी वारियर्स की गेंदबाजी: (क्रांति गौड़ 1 विकेट, सोफी एक्लेस्टोन 1 विकेट, शिखा पांडे 2 विकेट और दीप्ति शर्मा 1 विकेट और क्लो ट्रायॉन 1 विकेट).
नोट: यूपी वारियर्स महिला क्रिकेट टीम बनाम मुंबई इंडियंस महिला क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.