UPW vs MI, WPL 2026 10th Match Live Toss And Scorecard: नवी मुंबई में मुंबई इंडियंस महिला की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

मेग लैनिंग की अगुवाई में वॉरियर्ज अपने अभियान की धीमी शुरुआत के बाद तालिका में चढ़ने के लिए बेताब हैं. 2026 के ऑक्शन में सबसे महंगी खिलाड़ी (₹3.20 करोड़) के रूप में, दीप्ति शर्मा पर प्रदर्शन का दबाव है. डीआंद्रा डॉटिन के साथ उनकी हालिया 93 रन की नाबाद साझेदारी ने उनकी बल्लेबाजी की परिपक्वता को दर्शाया.

मुंबई इंडियंस महिला बनाम यूपी वारियर्स महिला (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Mumbai Indians Women vs UP Warriorz Women, Womens Premier League 2026 10th Match Live Toss And Scorecard Update: टाटा महिला प्रीमियर लीग 2026 का दसवां मुकाबला आज यानी 17 जनवरी को मुंबई इंडियंस महिला बनाम यूपी वारियर्स महिला के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला नवी मुंबई (Navi Mumbai) के डॉ डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी (Dr DY Patil Sports Academy) में भारतीय समयानुसार दोपहर 3:00 बजे से खेला जाएगा. दोनों टीमों का यह पांचवां मुकाबला हैं. दोनों ही टीमें एक-दूसरे को पछाड़ने के इरादे के साथ मैदान में उतरेंगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीजन में यूपी वारियर्स महिला की अगुवाई मेग लैनिंग (Meg Lanning) कर रहीं हैं. जबकि, मुंबई इंडियंस की कमान हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) के कंधों पर हैं. इस बीच मुंबई इंडियंस महिला की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया हैं. इस रोमांचक मुकाबले में दोनों टीमें इन दिग्गज खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर रहीं हैं. यह भी पढ़ें: UPW vs MI, WPL 2026 10th Match Pitch Report And Weather Update: नवी मुंबई में मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजों की आएगी आंधी या यूपी वारियर्स के गेंदबाज मचाएंगे तांडव? मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

नवी मुंबई में मुंबई इंडियंस महिला ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (MI-W vs UPW-W 10th Match Playing)

मुंबई इंडियंस महिला: हेले मैथ्यूज, गुनालन कमलिनी (विकेटकीपर), अमेलिया केर, नट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमनजोत कौर, निकोला केरी, सजीवन सजना, संस्कृति गुप्ता, नल्ला क्रांति रेड्डी, त्रिवेणी वशिष्ठ.

यूपी वारियर्स महिला: किरण नवगिरे, मेग लैनिंग (कप्तान), फोबे लिचफील्ड, हरलीन देयोल, श्वेता सहरावत (विकेटकीपर), क्लो ट्रायॉन, दीप्ति शर्मा, सोफी एक्लेस्टोन, आशा शोभना जॉय, शिखा पांडे, क्रांति गौड़.

मुंबई इंडियंस महिला क्रिकेट टीम बनाम यूपी वारियर्स महिला क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (Mumbai Indians Women Cricket Team vs UP Warriorz Women Cricket Team Match Scorecard)

यह मुकाबला यूपी वॉरियर्स के लिए बेहद अहम माना जा रहा है. मौजूदा सीजन में अब तक मुंबई इंडियंस कमाल का प्रदर्शन कर रही है और 4 में से 2 मुकाबले जीत चुकी है, लेकिन यूपी वॉरियर्स को चार मैच के बाद भी दूसरी जीत की तलाश है. मुंबई इंडियंस ने पिछले मैच में गुजरात जॉइंट्स को 7 विकेट से हराकर टूर्नामेंट में दूसरी जीत दर्ज की है और वह पॉइंट्स टेबल में भी दूसरे पायदान पर है. दूसरी तरफ यूपी वॉरियर्स लगातार 3 मैच हार चुकी है और वह पॉइंट्स टेबल में अंतिम स्थान पर है.

अगर यूपी वॉरियर्ज इस मैच में जीत हासिल करती है तो वह डी वाई पाटिल स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपनी दूसरी जीत भी दर्ज करेगी. लगातार तीन हार के बाद अंक तालिका में पिछड़ चुकी इन टीमों को वापसी के लिए जीत बेहद जरूरी है. ऐसे में यह मुकाबला यूपी के लिए करो या मरो जैसा साबित हो सकता है.

मेग लैनिंग की अगुवाई में वॉरियर्ज अपने अभियान की धीमी शुरुआत के बाद तालिका में चढ़ने के लिए बेताब हैं. 2026 के ऑक्शन में सबसे महंगी खिलाड़ी (₹3.20 करोड़) के रूप में, दीप्ति शर्मा पर प्रदर्शन का दबाव है. डीआंद्रा डॉटिन के साथ उनकी हालिया 93 रन की नाबाद साझेदारी ने उनकी बल्लेबाजी की परिपक्वता को दर्शाया, लेकिन उनका ऑफ-स्पिन मुंबई इंडियंस के मिडिल आर्डर को निष्प्रभावित करने में महत्वपूर्ण होगा.

नोट: मुंबई इंडियंस महिला क्रिकेट टीम बनाम यूपी वारियर्स महिला क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

RCB W vs MI W, WPL 2026 16th Match Scorecard: वडोदरा में मुंबई इंडियंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 200 रनों का टारगेट, नट साइवर-ब्रंट ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RCB W vs MI W, WPL 2026 16th Match Live Score Update: वडोदरा में मुंबई मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं टूर्नामेंट का 16वां टी20 मुकाबला; यहां देखें लाइव स्कोरकार्ड

RCB W vs MI W, WPL 2026 16th Match Live Toss And Scorecard: वडोदरा में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला की कप्तान स्मृति मंधाना ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

RCB W vs MI W, WPL 2026 16th Match Pitch Report And Weather Update: वडोदरा में मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज मचाएंगे तांडव या आरसीबी के गेंदबाज बिखेरेंगे जलवा? मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

\