क्रिकेट

UPW-W Beat GG-W, WPL 2024: यूपी वारियर्स ने गुजरात जायंट्स को 6 विकेट से धोया, ग्रेस हैरिस ने खेली अर्धशतकीय पारी

ग्रेस हैरिस के अर्धशतकीय पारी के बदौलत यूपी वारियर्स ने गुजरात जायंट्स को 6 विकेट से धोया है, एलिसा हीली ने भी 33 रन की कप्तानी पारी खेली है.

UPW-W Beat GG-W, WPL 2024: यूपी वारियर्स ने गुजरात जायंट्स को 6 विकेट से धोया, ग्रेस हैरिस ने खेली अर्धशतकीय पारी
Grace Harris(Photo Credit: Twitter/@wplt20)

UPW-W vs GG-W, WPL 2024 Live Score Updates: ग्रेस हैरिस के अर्धशतकीय पारी के बदौलत यूपी वारियर्स ने गुजरात जायंट्स को 6 विकेट से धोया है, एलिसा हीली ने भी 33 रन की कप्तानी पारी खेली है. वही पहली पारी में गुजरात जायंट्स ने यूपी वारियर्स को 143 रन का टारगेट दिया था, जिसमे गुजरात जायंट्स के लिए लौरा वोल्वार्ड्ट(28), फोएबे लिचफील्ड(35), एशले गार्डनर(30) जोड़ी है. 01 मार्च(शुक्रवार) को TATA WPL 2024 का UPW-W बनाम GG-W मैच नंबर 08 बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया, जिसमे यूपी वारियर्स की कप्तान एलिसा हीली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है, दोनों टीमों ने 2-2 बदलाव के साथ उतर रही है. यह भी पढ़ें: गुजरात जायंट्स के खिलाफ WPL मैच में ग्रेस हैरिस ने ठोंकी धुंआधार अर्धशतक, यूपी वारियर्स को पहुंचाई जीत के करीब

टॉस हार कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात जायंट्स ने 20 ओवर मे 5 विकेट खोकर 142 रन बनाए है. यूपी के लिए सोफी एक्लेस्टोन के तीन महत्वपूर्ण विकेट के अलावा राजेश्वरी गायकवाड को 1 सफलता मिली है. 143 रन के टारगेट को पीछा करने उतरी यूपी वारियर्स ने 15.4 ओवर मे चार विकेट खोकर जीत हासिल कर ली है.

ट्वीट देखें:

गुजरात जायंट्स क लिए तनुजा कंवर को 2 और मेघना सिंह, कैथरीन ब्राइस को एक- एक विकेट मिला है. गुजरात जायंट्स के खिलाफ WPL मैच में ग्रेस हैरिस ने धुंआधार अर्धशतक ठोंककर यूपी वारियर्स को जीत के करीब  पहुंचाई है. उन्होंने 33 गेंद मे 9 चौके और 2 छक्के की मदद से 60 रन की पारी खेली है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 01, 2024 10:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).