United Arab Emirates Beat Namibia 29th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में संयुक्त अरब अमीरात ने नामीबिया को एक विकेट से हराया, विष्णु सुकुमारन और बासिल हमीद ने खेली शानदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड
संयुक्त अरब अमीरात की टीम ने 49.3 ओवर में नौ विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. संयुक्त अरब अमीरात की तरफ से विष्णु सुकुमारन ने सबसे ज्यादा 97 रनों की पारी खेली. इस पारी के दौरान विष्णु सुकुमारन ने पांच छक्के और सात चौके जड़ें. विष्णु सुकुमारन के अलावा बासिल हमीद ने 71 रनों की धमाकेदार पारी खेली.
Namibia National Cricket Team vs United Arab Emirates National Cricket Team ICC Cricket World Cup League Two 2023-27 Scorecard: आईसीसी क्रिकेट विश्व कप लीग 2 2023-27 का 29वां मुकाबला आज यानी 20 सितम्बर को नामीबिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और संयुक्त अरब अमीरात राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला विंडहोक (Windhoek) के वांडरर्स क्रिकेट ग्राउंड (United Cricket Club Ground) में खेला गया. इस मुकाबले में संयुक्त अरब अमीरात ने नामीबिया को एक विकेट से हरा दिया हैं. इस टूर्नामेंट में अबतक नामीबिया की टीम ने 9 मुकाबले खेले हैं.
इस दौरान टीम को 4 में जीत और 5 में हार के हार का सामना करना पड़ा. पॉइंट्स टेबल में नामीबिया की टीम 8 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है. वहीं संयुक्त अरब अमीरात ने अब तक कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया है. संयुक्त अरब अमीरात ने अब तक 5 मैच खेले हैं. एक मैच में जीत और चारों में हार झेलनी पड़ी हैं. संयुक्त अरब अमीरात की टीम अंत तालिका में आठवें स्थान पर है. Namibia vs United Arab Emirates, 29th Match 1st Inning Scorecard: नामीबिया ने संयुक्त अरब अमीरात के सामने रखा 314 रनों का विशाल लक्ष्य, माइकल वैन लिंगन ने खेली शानदार शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड
इस बीच संयुक्त अरब अमीरात के कप्तान मुहम्मद वसीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी नामीबिया की टीम का आगाज शानदार रहा हैं और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने 142 रन जोड़ दिए. नामीबिया की पूरी टीम निर्धारित 50 ओवरों में 313 रन बनाकर सिमट गई. नामीबिया की तरफ से सलामी बल्लेबाज माइकल वैन लिंगन ने सबसे ज्यादा 107 रनों की तूफानी पारी खेली. इस पारी के दौरान माइकल वैन लिंगन ने चार छक्के और नौ चौके लगाए. माइकल वैन लिंगन के अलावा जेपी कोटज़े ने 64 रन बनाए.
यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड:
UAE record their highest successful run-chase in ODIs in a thriller against Namibia 🔥
Watch all the #CWCL2 action on https://t.co/buzZSP3aVI (in select regions) 📺
🔗: https://t.co/qLyM4fw3PF | 📸: @CricketNamibia1 pic.twitter.com/Euiqn6OAqA
— ICC (@ICC) September 20, 2024
संयुक्त अरब अमीरात को मुहम्मद जवादुल्लाह ने टीम को पहली सफलता दिलाई. संयुक्त अरब अमीरात की ओर से अली नसीर ने सबसे ज्यादा तीन विकेट चटकाए. अली नसीर के अलावा मुहम्मद जवादुल्लाह, जुनैद सिद्दीकी, बासिल हमीद, विष्णु सुकुमारन को एक-एक विकेट मिले. संयुक्त अरब अमीरात की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 50 ओवर में 314 रन बनाने थे. लक्ष्य का पीछा करने उतरी संयुक्त अरब अमीरात के टीम की शुरूआत अच्छी नहीं रहीं और 42 रन के स्कोर पर टीम को पहला बड़ा झटका लगा.
संयुक्त अरब अमीरात की टीम ने 49.3 ओवर में नौ विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. संयुक्त अरब अमीरात की तरफ से विष्णु सुकुमारन ने सबसे ज्यादा 97 रनों की पारी खेली. इस पारी के दौरान विष्णु सुकुमारन ने पांच छक्के और सात चौके जड़ें. विष्णु सुकुमारन के अलावा बासिल हमीद ने 71 रनों की धमाकेदार पारी खेली. नामीबिया की ओर से जान निकोल लोफ़्टी-ईटन ने सबसे ज्यादा चार विकेट चटकाए. जान निकोल लोफ़्टी-ईटन के अलावा बर्नार्ड शोल्ट्ज़ और टैंगेनी लुंगामेनी को दो-दो विकेट मिले.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 20, 2024 09:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

