Cricket: जम्मू कश्मीर के युवा गेंदबाज उमरान मलिक को T-20 विश्व कप टीम में होना चाहिए: वेंगसरकर

उमरान मलिक की तेज गेंदबाजी से प्रभावित भारत के पूर्व कप्तान दिलीप वेंगसरकर का मानना है कि जम्मू कश्मीर के इस युवा गेंदबाज को इस साल होने वाले टी20 विश्व कप की टीम में चुना जाना चाहिये.

उमरान मलिक (Photo Credits: Instagram)

मुंबई, 25 जून: उमरान मलिक की तेज गेंदबाजी से प्रभावित भारत के पूर्व कप्तान दिलीप वेंगसरकर का मानना है कि जम्मू कश्मीर के इस युवा गेंदबाज को इस साल होने वाले टी20 विश्व कप की टीम में चुना जाना चाहिये. वेंगसरकर ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘ मुझे उम्मीद है क्योंकि वह (उमरान) एक बहुत शानदार प्रतिभा है. उसने आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन किया और वह एक मौके का हकदार है. मुझे उम्मीद है कि वह ऑस्ट्रेलिया जाने वाले विमान में होगा. ’’ India tour of Ireland: आयरलैंड पहुंची टीम इंडिया, T-20 सीरीज से पहले खिलाड़ियों ने शेयर की तस्वीरें

टी20 विश्व कप को इस साल के अंत में अक्टूबर-नवंबर में ऑस्ट्रेलिया में खेला जाना है. राष्ट्रीय चयन समिति के इस पूर्व अध्यक्ष ने कहा, ‘‘ वह युवा है और अच्छा करने के लिए उत्सुक है. आपको किसी ऐसे व्यक्ति को मौका देना चाहिए जो लय में हो.’’ उमरान ने इस साल आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए 14 मैचों में 22 विकेट लिए थे. उन्होंने हालांकि लगातार 95 मील प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी कर सुर्खियां बटोरी.

इसका इनाम उन्हें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 श्रृंखला के लिए टीम में जगह के साथ मिला. वह आयरलैंड दौरे पर गयी टी20 टीम में भी शामिल है. वेंगसरकर की 1983 विश्व कप विजेता टीम के साथी और भारत के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी रोजर बिन्नी को भी लगाता है कि उमरान को तीनों प्रारूपों में मौका दिया जाना चाहिए.

बिन्नी ने कहा, ‘‘निश्चित रूप से अब तेज गेंदबाजों का एक बड़ा समूह आने वाला है. और उसे (उमरान) को तुरंत मौका दिया जाना चाहिए क्योंकि उसने साबित कर दिया है कि उसकी गति दूसरों से तेज है . उसने आईपीएल में कुछ कमाल के यॉर्कर डाले थे. ऐसे में आप किसी युवा खिलाड़ी को ज्यादा देर तक बाहर नहीं रख सकते.’’

वेंगसरकर ने इस मौके पर उम्मीद जतायी कि विराट कोहली इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में लय में वापसी करेंगे. राष्ट्रीय टीम में कोहली को सबसे पहले चुनने वाले वेंगसरकर ने कहा, ‘‘ मुझे यकीन है क्योंकि वह (कोहली) विश्व स्तरीय खिलाड़ी हैं. उसने अच्छा प्रदर्शन किया है और वह काफी फिट है. मुझे लगता है कि वह मजबूत वापसी करेगा, खासकर इंग्लैंड में टेस्ट में. कोहली और रोहित शर्मा से मुझे इंग्लैंड में बड़ी पारी की उम्मीद है.’’ वेंगसरकर ने चोट से शानदार वापसी करने वाले हार्दिक पंड्या की भी तारीफ की.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 181 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? क्राइस्टचर्च में भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट