UAE vs NED: यूएई ने नीदरलैंड को दिया 205 रनों का टारगेट, आसिफ खान ने खेली शानदार पारी

संयुक्त अरब अमीरात राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम नीदरलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम आईसीसी क्रिकेट विश्व कप लीग 2 2023-27 का 65वां मुकाबला आज यानी 10 मई(सोमवार) को उट्रेच के कम्पोंग स्तिथ एसवी कम्पोंग सीसी ग्राउंड में खेला जा रहा है.

UAE (Photo: @BhutanCricket)

UAE National Cricket Team vs Netherlands National Cricket Team: संयुक्त अरब अमीरात राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम नीदरलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम आईसीसी क्रिकेट विश्व कप लीग 2 2023-27 का 65वां मुकाबला आज यानी 12 मई(सोमवार) को उट्रेच के कम्पोंग स्तिथ एसवी कम्पोंग सीसी ग्राउंड में खेला जा रहा है. इस मैच में संयुक्त अरब अमीरात ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए यूएई ने 9 विकेट खोकर 204 रन बनाए. यूएई की ओर से आसिफ खान ने शानदार पारी खेली. आसिफ खान ने 100 गेंदों में 75 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 3 चौके और 2 छक्के लगाए. इसके अलावा ध्रुव पाराशर ने 41 रन का योगदान दिया. जबकि कप्तान राहुल चोपड़ा कुछ खास कमाल नहीं कर पाए और उन्होंने ने 19 रन बनाए.

यह भी पढें: Virat Kohli Record: विराट कोहली ने अपने कप्तानी में बनाए बड़े रिकॉर्ड, जिन्हें तोड़ पाना मुश्किल, यहां देखें आंकड़े

 

इस मैच में यूएई की शुरुआत कुछ खास नहीं हुई. सलामी जोड़ी आर्यांश शर्मा और सागर कल्याण ने कुछ खास कमाल नहीं कर पाए. आर्यांश शर्मा ने 15 रन और सागर कल्याण ने 21 रन बनाए. वहीं नीदरलैंड ने ओर से काइल क्लेन ने शानदार गेंदबाजी की. 10 ओवर में 44 रन देकर 4 विकेट चटकाए. पॉल वैन मीकेरेन और बास डे लीडे ने एक-एक विकेट चटकाए. जैक लायन कैशेट 13 रन देकर एक विकेट चटकाए.

फिलहाल नीदरलैंड के सामने 205 रनों का टारगेट का है. जिसे वह हासिल करना चाहेगी। एक मजबूत बल्लेबाजी क्रम इसे हासिल कर सकती है. वहीं यूएई को यह मैच जीतने के लिए अच्छी गेंदबाजी करनी होगी.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Netherlands, T20 World Cup 2026 1st Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में नीदरलैंड को हराकर पाकिस्तान ने किया टूर्नामेंट में जीत के साथ आगाज, फहीम अशरफ ने खेली मैच जीताऊ पारी; यहां देखें PAK बनाम NED मैच का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Netherlands, T20 World Cup 2026 1st Match Scorecard: कोलंबो में नीदरलैंड ने पाकिस्तान को दिया 148 रनों का लक्ष्य, सलमान मिर्जा ने चटकाए 3 विकेट; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Netherlands vs Pakistan, T20 World Cup 2026: पहले मैच में पाकिस्तान का पलड़ा भारी, नीदरलैंड्स को डच पावर दिखाने की ज़रूरत, स्कोरकार्ड यहां देखें

UAE vs NEP ICC CWC League 2 2025 91st Match Live Streaming: जानिए कब, कहां और कैसे देखें संयुक्त अरब अमीरात बनाम नेपाल मेंस क्रिकेट विश्व कप लीग 2 मैच का लाइव प्रसारण

\