UAE vs NED: यूएई ने नीदरलैंड को दिया 205 रनों का टारगेट, आसिफ खान ने खेली शानदार पारी
संयुक्त अरब अमीरात राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम नीदरलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम आईसीसी क्रिकेट विश्व कप लीग 2 2023-27 का 65वां मुकाबला आज यानी 10 मई(सोमवार) को उट्रेच के कम्पोंग स्तिथ एसवी कम्पोंग सीसी ग्राउंड में खेला जा रहा है.
UAE National Cricket Team vs Netherlands National Cricket Team: संयुक्त अरब अमीरात राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम नीदरलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम आईसीसी क्रिकेट विश्व कप लीग 2 2023-27 का 65वां मुकाबला आज यानी 12 मई(सोमवार) को उट्रेच के कम्पोंग स्तिथ एसवी कम्पोंग सीसी ग्राउंड में खेला जा रहा है. इस मैच में संयुक्त अरब अमीरात ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए यूएई ने 9 विकेट खोकर 204 रन बनाए. यूएई की ओर से आसिफ खान ने शानदार पारी खेली. आसिफ खान ने 100 गेंदों में 75 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 3 चौके और 2 छक्के लगाए. इसके अलावा ध्रुव पाराशर ने 41 रन का योगदान दिया. जबकि कप्तान राहुल चोपड़ा कुछ खास कमाल नहीं कर पाए और उन्होंने ने 19 रन बनाए.
इस मैच में यूएई की शुरुआत कुछ खास नहीं हुई. सलामी जोड़ी आर्यांश शर्मा और सागर कल्याण ने कुछ खास कमाल नहीं कर पाए. आर्यांश शर्मा ने 15 रन और सागर कल्याण ने 21 रन बनाए. वहीं नीदरलैंड ने ओर से काइल क्लेन ने शानदार गेंदबाजी की. 10 ओवर में 44 रन देकर 4 विकेट चटकाए. पॉल वैन मीकेरेन और बास डे लीडे ने एक-एक विकेट चटकाए. जैक लायन कैशेट 13 रन देकर एक विकेट चटकाए.
फिलहाल नीदरलैंड के सामने 205 रनों का टारगेट का है. जिसे वह हासिल करना चाहेगी। एक मजबूत बल्लेबाजी क्रम इसे हासिल कर सकती है. वहीं यूएई को यह मैच जीतने के लिए अच्छी गेंदबाजी करनी होगी.
(The above story first appeared on LatestLY on May 12, 2025 08:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

