क्रिकेट

UAE vs Bangladesh T20I Series 2025 Live Streaming In India: इन दिन से शुरू होगा युएई और बांग्लादेश के बीच टी20 सीरीज, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का आगाज 25 मई से होने वाला हैं. दोनों टीमों के बीच पहला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला 25 मई को फ़ैसलाबाद के इक़बाल स्टेडियम भारतीय समयानुसार रात साढ़े आठ बजे से खेला जाएगा. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने ऐलान किया है कि बांग्लादेश मई में पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए पाकिस्तान का दौरा करेगी.

UAE vs Bangladesh T20I Series 2025 Live Streaming In India: इन दिन से शुरू होगा युएई और बांग्लादेश के बीच टी20 सीरीज, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त
संयुक्त अरब अमीरात बनाम बांग्लादेश (Photo Credit: X Formerly Twitter)

United Arab Emirates National Cricket Team vs Bangladesh National Cricket Team, T20I Series 2025: संयुक्त अरब अमीरात राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दो मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज (T20I Series) का आगाज 17 मई से होने वाला हैं. दोनों टीमों के बीच पहला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला 17 मई को शारजाह (Sharjah) के शारजाह क्रिकेट स्टेडियम (Sharjah Cricket Stadium) भारतीय समयानुसार रात साढ़े आठ बजे से खेला जाएगा. दोनों टी20 मुकाबले शारजाह में खेला जाएगा. पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज से पहले यह सीरीज खेली जाएगी. इस सीरीज की शुरुआत 25 मई से होगी. दोनों टीमें आखिरी बार सितंबर 2022 में दुबई (Dubai) में आमने-सामने हुई थीं, जब बांग्लादेश ने क्लीन स्वीप किया था, दोनों मुकाबलों में जीत हासिल की थी और सीरीज 2-0 से अपने नाम की थी. यह भी पढ़ें: UAE vs Bangladesh T20I Series 2025 Full Schedule: पाकिस्तान से पहले युएई का दौरा करेगी बांग्लादेश, दो मैचों की खेली जाएगी टी20 सीरीज; यहां देखें पूरा शेड्यूल

17 मई को खेला जाएगा पहला मुकाबला

बांग्लादेश की टीम यूएई के खिलाफ दो टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी, जिसका पहला मुकाबला 17 मई को और दूसरा मुकाबला 19 मई को खेला जाएगा. बांग्लादेश की पिछले तीन सालों में यूएई के खिलाफ यह दूसरी बाइलेटरल टी20 सीरीज होगी. दोनों टीमों के बीच पिछली टी20 सीरीज साल 2022 में हुई थी. उस सीरीज को बांग्लादेश ने सीरीज 2-0 से अपने नाम की थी.

यूएई ने पिछले तीन सालों में न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज और अफगानिस्तान की मेजबानी की है, जबकि बांग्लादेश का टी20 सीरीज दौरा तीन सालों में यूएई का उनका दूसरा बाइलेटरल दौरा है. बांग्लादेश के खिलाफ दो टी20 मैचों की सीरीज खेलकर यूएई की टीम टी20 एशिया कप के लिए अपनी तैयारी करना चाहेगी.

संयुक्त अरब अमीरात राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच टी20 सीरीज कब और कहां खेला जाएगा?

संयुक्त अरब अमीरात राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच टी20 सीरीज का आगाज 17 मई से होगा. दोनों टीमों के बीच यह दोनों मुकाबला शारजाह के शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय समयानुसार रात साढ़े आठ बजे से खेला जाएगा. टॉस आधे घंटे पहले होगा.

संयुक्त अरब अमीरात राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच टी20 सीरीज का लुफ्त कहां उठाए?

संयुक्त अरब अमीरात राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच टी20 सीरीज का प्रसारण भारत में टीवी पर नहीं होगा, हालांकि क्रिकेट फैंस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग फैनकोड ऐप पर देख सकते हैं.

बांग्लादेश बनाम यूएई के बीच टी20 सीरीज का शेड्यूल:

पहला टी20 मैच- 17 मई

दूसरा टी20 मैच- 19 मई

बता दें कि पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का आगाज 25 मई से होने वाला हैं. दोनों टीमों के बीच पहला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला 25 मई को फ़ैसलाबाद के इक़बाल स्टेडियम भारतीय समयानुसार रात साढ़े आठ बजे से खेला जाएगा. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने ऐलान किया है कि बांग्लादेश मई में पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए पाकिस्तान का दौरा करेगी.

दोनों टीमों के बीच यह सीरीज 25 मई से 3 जून तक फैसलाबाद और लाहौर में खेली जाएगी. 21 मई को बांग्लादेश की टीम पाकिस्तान पहुंचेगी और 22 से 24 मई तक इकबाल स्टेडियम में प्रैक्टिस करेगी. इससे पहले पहले ये सीरीज तीन वनडे और तीन टी20 सीरीज के रूप में निर्धारित थी लेकिन अब इस दौरे को संशोधित कर पांच टी20 मैच की सीरीज कर दी गई है.

पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश सीरीज का पूरा शेड्यूल

25 मई: पहला टी20 : इकबाल स्टेडियम, फैसलाबाद

27 मई: दूसरा टी20 : इकबाल स्टेडियम, फैसलाबाद

30 मई: तीसरा टी20 : गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर

01 जून: चौथा टी20 : गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर

03 जून: पांचवां टी20 : गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर.

(The above story first appeared on LatestLY on May 10, 2025 04:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).