United Arab Emirates National Cricket Team vs Bangladesh National Cricket Team, 3rd T20I Match 2025 Head To Head Record: संयुक्त अरब अमीरात राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दो मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज (T20I Series) का तीसरा और निर्णायक मुकाबला आज यानी 21 मई को खेला जाएगा. दोनों टीमों यह मुकाबला शारजाह (Sharjah) के शारजाह क्रिकेट स्टेडियम (Sharjah Cricket Stadium) में भारतीय समयानुसार रात साढ़े आठ बजे से खेला जाएगा. दूसरे मुकाबले में संयुक्त अरब अमीरात की टीम ने बांग्लादेश को दो विकेट से हरा दिया. इसके साथ ही संयुक्त अरब अमीरात की टीम ने इस सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली हैं. दोनों टीमों के बीच आज निर्णायक मुकाबला खेला जाएगा. इस सीजन में यूएई की अगुवाई मुहम्मद वसीम (Muhammad Waseem) कर रहे हैं. जबकि, बांग्लादेश की कमान लिटन दास (Litton Das) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: UAE vs Bangladesh 3rd T20 2025 Live Streaming: आज यूएई और बांग्लादेश के बीच तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त
यूएई ने पिछले तीन सालों में न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज और अफगानिस्तान की मेजबानी की है, जबकि बांग्लादेश का टी20 सीरीज दौरा तीन सालों में यूएई का उनका दूसरा बाइलेटरल दौरा है. बांग्लादेश के खिलाफ दो टी20 मैचों की सीरीज खेलकर यूएई की टीम टी20 एशिया कप के लिए अपनी तैयारी करना चाहेगी. दोनों टीमें आखिरी बार सितंबर 2022 में दुबई (Dubai) में आमने-सामने हुई थीं, जब बांग्लादेश ने क्लीन स्वीप किया था, दोनों मुकाबलों में जीत हासिल की थी और सीरीज 2-0 से अपने नाम की थी.
दूसरे टी20 मुकाबले का हाल
पहले रोमांचक मुकाबले में संयुक्त अरब अमीरात के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 205 रन बनाए. संयुक्त अरब अमीरात की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 206 रन बनाने थे. लक्ष्य का पीछा करने उतरी संयुक्त अरब अमीरात की टीम ने 19.5 ओवर में आठ विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया.
इस मैच के जरिए यूएई के पास न केवल सीरीज को 2-1 करने का मौका होगा, बल्कि बांग्लादेश खिलाफ पहली बार सीरीज जीतने का भी अवसर है. यूएई की टीम भले ही बांग्लादेश की टीम के खिलाफ पहला मुकाबला हार गई हो, लेकिन दूसरे मुकाबले में यूएई की टीम ने जोरदार वापसी की.
यूएई ने एक गेंद बाकी रहते हुए इस हाई-स्कोरिंग रोमांचक मैच को जीत लिया. कप्तान और सलामी बल्लेबाज मुहम्मद वसीम मेजबानों के लिए लक्ष्य का पीछा करने में कामयाह रहे, क्योंकि यूएई की टीम को 206 रन के लक्ष्य का पीछा करने में खास मदद की, जिसमें उनके 42 गेंदों पर 82 रन शामिल थे. दूसरी ओर बांग्लादेश ने भले ही शानदार जीत के साथ सीरीज की शुरुआत की हो, लेकिन अब सीरीज दांव पर होने के कारण उन्हें अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा.
हेड टू हेड रिकॉर्ड (UAE vs BAN Head To Head Record)
संयुक्त अरब अमीरात बनाम बांग्लादेश के बीच अबतक कुल पांच टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान बांग्लादेश की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. बांग्लादेश की टीम ने चार मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, संयुक्त अरब अमीरात की टीम को महज एक मुकाबले में जीत मिली हैं.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर
संयुक्त अरब अमीरात: मुहम्मद वसीम (कप्तान), अर्यांश शर्मा (विकेटकीपर), आसिफ खान, अलीशान शराफू, ध्रुव पाराशर, राहुल चोपड़ा, संचित शर्मा, सिमरनजीत सिंह, मुहम्मद जवादुल्लाह, अयान खान, सफयान शरीफ.
बांग्लादेश: लिटन दास (कप्तान), सौम्या सरकार, नजमुल हुसैन शान्तो, तौहीद हृदोय, जेकर अली (विकेटकीपर), शमीम हुसैन, महेदी हसन, रिशाद हुसैन, तंजीम हसन साकिब, नाहिद राणा, मुस्तफिजुर रहमान.
नोट: संयुक्त अरब अमीरात बनाम बांग्लादेश के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.













QuickLY