ICC ODI 2025-29 Cycle: अमेरिका की जगह UAE को मिला महिला वनडे टीम का दर्जा, थाईलैंड और स्कॉटलैंड ने भी बरकरार रखा स्टेटस
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने आगामी महिला वनडे चक्र 2025-29 के लिए नई वनडे टीमों की सूची जारी की है और इस बार संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए अमेरिका (USA) महिला क्रिकेट टीम को पीछे छोड़ते हुए एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय (ODI) दर्जा प्राप्त कर लिया है. यह नया चक्र 12 मई 2025 से प्रभावी होगा. यूएई महिला टीम ने ICC T20I रैंकिंग में 16वें स्थान पर रहकर यह स्थान अर्जित किया है
ICC ODI 2025-29 Cycle: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने आगामी महिला वनडे चक्र 2025-29 के लिए नई वनडे टीमों की सूची जारी की है और इस बार संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए अमेरिका (USA) महिला क्रिकेट टीम को पीछे छोड़ते हुए एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय (ODI) दर्जा प्राप्त कर लिया है. यह नया चक्र 12 मई 2025 से प्रभावी होगा. यूएई महिला टीम ने ICC T20I रैंकिंग में 16वें स्थान पर रहकर यह स्थान अर्जित किया है, जो कि वार्षिक ODI रैंकिंग अपडेट का हिस्सा था। वहीं अमेरिका को यह झटका तब लगा जब वह अपनी रैंकिंग में पिछड़ गई और आठ मैचों की न्यूनतम वनडे शर्त पूरी नहीं कर सकी, जो कि ICC की ODI टीम सूची में बने रहने के लिए अनिवार्य होती है. ट्राई नेशन सीरीज के चौथें वनडे में श्रीलंका से भिड़ेगी भारतीय महिला टीम, मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल और स्ट्रीमिंग समेत सारे डिटेल्स
इस सूची में थाईलैंड, स्कॉटलैंड, पापुआ न्यू गिनी (PNG) और नीदरलैंड्स जैसी टीमें अपनी स्थिति बरकरार रखने में सफल रहीं. थाईलैंड और स्कॉटलैंड ने ICC महिला वनडे विश्व कप 2025 क्वालिफायर के जरिए यह स्थान पक्का किया, जबकि पीएनजी और नीदरलैंड्स ने अपनी मजबूत टी20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग (क्रमशः 13वें और 15वें स्थान) के चलते अपना ODI दर्जा बरकरार रखा. यूएई की यह उपलब्धि महिला क्रिकेट के लिए एक बड़ा मील का पत्थर मानी जा रही है. अब यूएई टीम को आने वाले चार सालों में कम से कम आठ वनडे अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेलने होंगे ताकि वह अपनी स्थिति बनाए रख सके.
वहीं, अमेरिका की महिला टीम इस समय ज़िम्बाब्वे के खिलाफ तीन वनडे मैचों की श्रृंखला खेल रही है. इससे पहले वे टी20 सीरीज़ में ज़िम्बाब्वे से हार गई थीं. अमेरिका के लिए यह समय कठिन है क्योंकि उनकी महिला क्रिकेट को एक नई दिशा और स्थायित्व की जरूरत है. इस बदलाव से साफ है कि ICC अब प्रदर्शन के आधार पर महिला टीमों को मौके दे रही है और यह महिला क्रिकेट के विस्तार की दिशा में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है। UAE के लिए यह समय जश्न का है, जबकि अमेरिका को अब अपनी रणनीति पर दोबारा विचार करने की आवश्यकता है
(The above story first appeared on LatestLY on May 03, 2025 03:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

