क्रिकेट

IND-W vs SL-W 4th ODI 2025 Preview: ट्राई नेशन सीरीज के चौथें वनडे में श्रीलंका से भिड़ेगी भारतीय महिला टीम, मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल और स्ट्रीमिंग समेत सारे डिटेल्स

भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच महिला त्रिकोणीय श्रृंखला 2025 का चौथा वनडे मैच 4 मई 2025 को कोलंबो के आर प्रेमदासा अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा.

IND-W vs SL-W 4th ODI 2025 Preview: ट्राई नेशन सीरीज के चौथें वनडे में श्रीलंका से भिड़ेगी भारतीय महिला टीम, मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल और स्ट्रीमिंग समेत सारे डिटेल्स
श्रीलंका महिला बनाम भारतीय महिला

Sri Lanka Women's National Cricket Team vs India Women's National Cricket Team: श्रीलंका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम वनडे ट्राई सीरीज का चौथा मुकाबला 04 मई(शुक्रवार) को कोलंबो (Colombo) के आर प्रेमदासा स्टेडियम (R Premadasa Stadium) में खेला जाएगा. जहां पिछली भिड़ंत में भारत ने बारिश से प्रभावित मैच में जीत दर्ज की थी. फिलहाल भारत महिला टीम दो जीतों के साथ अंकतालिका में शीर्ष पर है, जबकि श्रीलंका एक जीत और एक हार के साथ दूसरे स्थान पर बनी हुई है. भारत ने अब तक खेले गए दोनों मुकाबलों में बेहतरीन प्रदर्शन किया है, जिसमें सभी विभागों में टीम ने संतुलित खेल दिखाया. बल्लेबाज़ी में प्रतिभा रावल सबसे भरोसेमंद चेहरा बनकर उभरी हैं, जबकि गेंदबाज़ी में स्नेह राहा विकेटों की झड़ी लगा रही हैं. श्रीलंका ने दक्षिण अफ्रीका को 5 विकेट से हराया, हर्षिता समरविक्रमा और कविशा दिलहारी ने खेली अर्धशतकीय पारी; यहां देखें SL W बनाम SA W के मैच का स्कोरकार्ड

वहीं, श्रीलंका महिला टीम ने पहले मैच में खराब प्रदर्शन के बाद वापसी करते हुए दक्षिण अफ्रीका पर शानदार जीत हासिल की है. इस जीत में हर्षिता समरविक्रमा ने नेतृत्व करते हुए दमदार बल्लेबाज़ी की, जिसमें हसिनी परेरा ने उनका अच्छा साथ दिया. गेंदबाज़ी में माल्की मदारा की एंट्री से श्रीलंका की गेंदबाज़ी में नई जान आई है, जिससे विरोधी टीम के लिए रन बनाना अब और मुश्किल हो गया है. भारत के सामने यह मुकाबला आसान नहीं होगा, क्योंकि मेज़बान टीम अपने घरेलू हालात में लय में लौट चुकी है और भारत को हर विभाग में अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन दोहराना होगा.

श्रीलंका महिला बनाम भारतीय महिला हेड टू हेड रिकॉर्ड (IND-W vs SL-W Head To Head Record In ODI): भारत महिला और श्रीलंका महिला के बीच अब तक 33 वनडे मैच खेले जा चुके हैं. इस दौरान भारतीय टीम ने 30 मुकाबलों में जीत हासिल की है, जबकि श्रीलंका महिला टीम सिर्फ 2 मैच जीत सकी है. एक मैच का कोई परिणाम नहीं निकल सका. ऐसे में भारत महिला टीम इस जबरदस्त रिकॉर्ड को जारी रखते हुए श्रीलंका के खिलाफ 2025 महिला त्रिकोणीय श्रृंखला के चौथे वनडे में जीत की हैट्रिक पूरी करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी.

श्रीलंका महिला बनाम भारतीय महिला चौथे वनडे 2025 के लिए मुख्य खिलाड़ी (IND-W vs SL-W Key Players To Watch Out): प्रतिभा रावल इस समय शानदार फॉर्म में हैं और लगातार रन बना रही हैं. कप्तान हरमनप्रीत कौर और ऑलराउंडर स्नेह राणा भी भारत की प्रमुख ताकत हैं. वहीं श्रीलंका महिला टीम के लिए हर्षिता समरविक्रमा, मल्लकी मदारा और देउमी विहांगा महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं, जो अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभा सकते हैं.

श्रीलंका महिला बनाम भारतीय महिला चौथे वनडे 2025 मिनी बैटल (IND-W vs SL-W Mini Battle): प्रतिभा रावल का बल्ला लगातार रन बरसा रहा है और वह श्रीलंका के लिए सबसे बड़ा खतरा साबित हो सकती हैं. हालांकि मल्लकी मदारा अपनी धारदार गेंदबाज़ी से उन्हें रोकने की कोशिश करेंगी. भारत की तरफ से स्नेह राणा गेंदबाज़ी की अगुवाई कर रही हैं और विपक्षी बल्लेबाज़ों को लगातार परेशान कर रही हैं. श्रीलंका की स्टार खिलाड़ी हर्षिता समरविक्रमा राणा के सामने टिक कर रन बनाना चाहेंगी, जो एक अहम मुकाबला साबित हो सकता है.

श्रीलंका महिला बनाम भारतीय महिला चौथा वनडे 2025 कब और कहां खेला जाएगा?

भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच महिला त्रिकोणीय श्रृंखला 2025 का चौथा वनडे मैच 4 मई 2025 को कोलंबो के आर प्रेमदासा अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. यह मैच भारतीय समयानुसार सुबह 10:00 बजे से शुरू होगा.

श्रीलंका महिला बनाम भारतीय महिला चौथे वनडे 2025 का लाइव टेलीकास्ट और लाइव स्ट्रीमिंग कहां और कैसे देखें?

भारत में इस श्रृंखला के प्रसारण अधिकार किसी भी टीवी नेटवर्क के पास नहीं हैं. हालांकि, फैनकोड (FanCode) मोबाइल ऐप और वेबसाइट पर इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध होगी. लाइव स्ट्रीमिंग देखने के लिए फैनकोड पर सब्सक्रिप्शन पास लेना अनिवार्य है.

श्रीलंका महिला बनाम भारतीय महिला वनडे मैच की संभावित प्लेइंग इलेवन:

भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम: प्रतिभा रावल, स्मृति मंधाना, हरलीन देओल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिगेज, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, काशवी गौतम, अरुंधति रेड्डी, स्नेह राणा, नल्लापुरेड्डी चारानी

श्रीलंका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम: चमारी अटापट्टू (कप्तान), हसिनी परेरा, हर्षिता समरविक्रमा, विष्मी गुणारत्ना, कविशा दिलहारी, निलाक्षी डी सिल्वा, अनुश्का संजीवनी (विकेटकीपर), देउमी विहांगा, मल्लकी मदारा, सुगंधिका कुमारी, इनोका राणावीरा

(The above story first appeared on LatestLY on May 03, 2025 12:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).